Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अबुआ आवास के तहत कुल प्राप्त 86212 आवेदनों में से शत प्रतिशत आवेदनों का हुआ सत्यापन; 58825 लाभुक पाए गए पात्र
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अबुआ आवास के तहत कुल प्राप्त 86212 आवेदनों में से शत प्रतिशत आवेदनों का हुआ सत्यापन; 58825 लाभुक पाए गए पात्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में डीआरडीए, जेएसएलपीएस एवं मनरेगा की आहूत मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    *◼️मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दें – उपायुक्त*

    अबुआ आवास के तहत कुल प्राप्त 86212 आवेदनों में से शत प्रतिशत आवेदनों का हुआ सत्यापन; 58825 लाभुक पाए गए पात्र

    आज दिनांक 04.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से) की अध्यक्षता में डीआरडीए अंतर्गत मनरेगा, पीएमएवाई जी, जेएसएलपीएस एवं जेटीडीएस की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    *बिंदुवार की गई समीक्षा*

    उपायुक्त द्वारा मनरेगा की समीक्षा करते हुए एवरेज स्कीम पर विलेज, कार्यदिवस सृजन, महिला कार्यदिवस सृजन, योजनाओं की पूर्णता, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, एरिया ऑफिसर, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, पोषण वाटिका, पीएम आवास ग्रामीण का बारी बारी से समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दें ताकि पलायन रुके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित हो।
    मनरेगा में महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मनरेगा संचालित योजनाओं का नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य के साथ ही उसमें तेजी लाने एवं जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा बिरसा कूप संवर्धन योजना के तहत जिला के निर्धारित कुल लक्ष्य 2877 के विरुद्ध लिए गए 2747 की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप एवं नियमानुसार कार्य पूर्ण को लेकर दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले के सभी 118 पंचायतों में फेज 1 एवं 2 के तहत कुल लक्ष्य 406 वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान के निर्माण हेतु आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी से समन्वय बनाते हुए योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने निर्देश दिया।

    वहीं बैठक में इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास के कुल लक्ष्य, प्रथम एवं द्वितीय किस्त का भुगतान, पूर्ण आवास की समीक्षा की गई एवं द्वितीय किस्त के भुगतान एवं गैप आदि को सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    जेएसएलपीएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने क्रियान्वित कार्यों की जानकारी ली। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, पलाश ब्रांड के तहत सामग्रियों की गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने डीपीएम को निर्देश देते हुए कहा कि एसएचजी दीदियों को रोजगार प्रदान करने हेतु आवश्यक पहल करें, उन्हें कृषि एवं सब्जी उत्पादन की उन्नत नवीनतम तकनीक एवं किस्म की जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्हीं कहा कि हैंडीक्राफ्ट, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, शिमला मिर्च, गाजर, फ्रेंचबीन आदि की खेती/प्रोडक्शन करवाएं। इसके अलावा उन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत योग्य लाभुकों को रोजगार प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

    *अबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन कार्य की हुई समीक्षा*

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न प्रखंडों में प्राप्त कुल 86212 आवेदनों (सरकार आपके द्वार पोर्टल के अनुसार) की समीक्षा की। बताया गया कि सभी आवेदनों का सत्यापन पंचायत स्तरीय समिति के द्वारा कराया जा चुका है, जिसमें से 58825 योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुक पाए गए हैं, जबकि 27387 लाभुक इसके पात्र नहीं पाए गए। वहीं इस संदर्भ में जिले के 76 पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जा चुका है। उपायुक्त ने शेष ग्राम पंचायत में ग्रामसभा कार्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जेएसएलपीएस डीपीएम श्री राहुल रंजन, श्रीमति पूनम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के विश्व मंच पर सुनील आनंद एवं बेटी प्रियल आनंद जन सेवा के लिए श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत के हाथों सम्मानित हुए
    Next Article पीएम जनमन अभियान का उद्देश्य आदिम जनजाति पीवीटीजी समुदायों का विकास करना एवं उन्हें मुख्यधारा में लाना है – उपायुक्त

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.