Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सभी कोषांगों के प्रभारी, नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सभी कोषांगों के प्रभारी, नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सभी कोषांगों के प्रभारी, नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर अधिकारियों को दिए कई अहम दिशा निर्देश

    ◼️ *मतदान का अधिकार ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, सभी विधानसभा स्तरीय नामित मास्टर ट्रेनर का दिनांक 27 दिसम्बर से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

    वहीं आज दिनांक 30.12.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आसन्न लोकसभा निर्वाचन के निमित्त बनाए गए सभी कोषांगो के प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं निर्वाचन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आप सभी बेहतर से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि जो भी दायित्व आपको सौंपे गए हैं उनका जिम्मेवारी से निर्वहन कर सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाता पहचान पत्र, मतदाता सूची आदि की त्रुटि को दुरुस्त कर लें। मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा अवेयर करना है ताकि अधिक वोटिंग हो सके। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने शत प्रतिशत योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं शत प्रतिशत पीवीटीजी परिवारों के वोटर कार्ड को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

    वहीं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, मतदान केंद्रों की पहचान, रूट मैप सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    इस दौरान मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी कोषांगों यथा कार्मिक, प्रशिक्षण, सामग्री, परिवहन, कंप्यूटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी, स्वीप, लॉ एंड ऑर्डर, ईवीएम मैनेजमेंट, एमसीसी, व्यय निगरानी, बैलेट पेपर, मीडिया, कम्युनिकेशन, इलेक्टोरल रोल्स, कंप्लेंट रेड्रेस्ड एवं वोटर हेल्पलाइन एवं ऑब्जर्वर्स कोषांग के प्रभारी, नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को कोषांग से जुड़े कार्यों एवं दायित्वों के बारे में बताया गया।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश मंडल, एसडीपीओ जामताड़ा श्री आनंद ज्योति मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री ममता मरांडी, बीडीओ नारायणपुर श्री मुरली यादव, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    वहीं इस मौके पर पदाधिकारियों में पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरंपरागत कृषि को छोड़कर नई नई तकनीकों को अपनाकर खेती को बढ़ावा दें किसान- उपायुक्त
    Next Article ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार कल से होंगे हड़ताल पर

    Related Posts

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    July 18, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.