Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परंपरागत कृषि को छोड़कर नई नई तकनीकों को अपनाकर खेती को बढ़ावा दें किसान- उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    परंपरागत कृषि को छोड़कर नई नई तकनीकों को अपनाकर खेती को बढ़ावा दें किसान- उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में एक दिवसीय रबी कर्मशाला का संयुक्त जिला कृषि कार्यालय जामताड़ा में हुआ आयोजन

    परंपरागत कृषि को छोड़कर नई नई तकनीकों को अपनाकर खेती को बढ़ावा दें किसान- उपायुक्त

    आज संयुक्त जिला कृषि कार्यालय में एक दिवसीय रबी कर्मशाला का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में किया गया। कर्मशाला का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

    आयोजित कर्मशला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए किसानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा ने कहा कि आप लोग परंपरागत खेती को छोड़कर नई नई तकनीकों को अपनाकर कृषि को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल के कम आच्छादित रकबा को रबी फसल एवं सब्जी लगाकर शत प्रतिशत रकबा में नई तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेतों में काम करने के लिए श्रमिक की कमी को देखते हुए मशीनीकृत खेती को बढ़ावा दें, सरकार भी इसके लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों पर सब्सिडी की सहायता देती है। उन्होंने जिले के किसानों से नई तकनीक अपनाकर एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषि कार्य में रुचि को बढ़ाकर फल फूल सब्जी आदि को उपजाकर अपनी आय में वृद्धि करने हेतु प्रोत्साहित किया।

    वहीं इस मौके पर उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों से एक एक किसानों को नई तकनीक पर अपनाकर फल फूल एवं सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य से जिले का नाम रौशन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया। वही रबी कर्मशाला में कृषि संबद्ध अन्य विभागों के द्वारा विस्तारपूर्वक अपने अपने विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों के बारे में किसानों को जानकारी दिया गया।

    जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार ने किसानों से कहा कि कृषि कार्य से जुड़ी जानकारियों एवं योजनाओं के बारे में लाभ लेने अथवा अन्य जानकारी हेतु संबंधित प्रखंड में संपर्क करें साथ ही अगर कोई समस्या होती है सीधे उनसे व्यक्तिगत संपर्क करें।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, उप परियोजना निदेशक श्री संजय कुमार सिंह के अलावा कार्यालय कर्मी एवं किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में एलुमनी मीट, 200 से ज्यादा पूर्व छात्र पहुंचे
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड राँची के द्वारा प्रशिक्षण देने के प्राप्त निदेश के आलोक में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सभी कोषांगों के प्रभारी, नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.