Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित जी की जयंती तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मनायी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित जी की जयंती तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मनायी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित जी की जयंती तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मनायी

    स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित जी की जयंती सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन एवं भारतीय जन महासभा के लोगों ने संयुक्त रूप से बड़े ही धूमधाम के साथ तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मनायी।
    समारोह की अध्यक्षता श्री अरुण तिवारी जी ने की। विशिष्ट अतिथि सुभाष मूनका जी, स्वागताध्यक्ष प्रसेनजित तिवारी एवं संचालन प्रकाश मेहता जी का हुआ। धन्यवाद ज्ञापन धर्म चंद्र पोद्दार के द्वारा किया गया।
    तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने कहा कि स्व. राजीव दीक्षित भारतीय ऋषि परम्परा में आते हैं । उनका सम्पूर्ण जीवन न केवल भारतवासियों के लिये बल्कि सम्पूर्ण विश्व के कल्याण हेतु परिश्रमरत रहा। उनके मार्गदर्शन ने लाखों भारतीयों के जीवन में अत्यंत सकारात्मक परिवर्तन को दिशा दी। आज हम उनको श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं ।
    भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि राजीव दीक्षित जी ने अपने अल्प जीवन में ही देश-विदेश में 13 हजार से ऊपर व्याख्यान दिए। उनके व्याख्यानों के अनुरूप खान-पान को अपनाकर व्यक्ति कभी बीमार ही नहीं हो सकता। स्वदेशी को अपना कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    समारोह में मुख्य रूप से श्री प्रसेनजीत तिवारी के अलावे अरुण तिवारी, सुभाष मूनका, धर्म चन्द्र पोद्दार, प्रकाश मेहता, यमुना तिवारी व्यथित, भंजदेव कुमार व्यथित, वसंत जमशेदपुरी, डॉ अजय कुमार ओझा, सुरेश चंद्र झा, उपासना सिन्हा, शकुंतला शर्मा, बृजेंद्र नाथ मिश्रा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, कवलेश्वर पांडेय, पिंकी देवी, अर्चना बरनवाल, अमरजीत सिंह, हरिकिशन चावला, ओम प्रकाश, माधवी उपाध्याय आदि अनेक लोग सम्मिलित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओ ने झारखंड बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मुलाकात की, किया अभिनन्दन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.