Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक हुआ संपन्न

    बैठक में बोले उपायुक्त – सोलर सिस्टम मेंटेंस, ग्रीन एनर्जी आदि में व्यापक संभावनाएं हैं, ऐसे में इन कार्यों में दक्ष कर्मियों की आवश्यकता को देखते हुए ऐसे ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करें।

    आज दिनांक 30.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में जिला नियोजन कार्यालय में निबंधित युवाओं की संख्या, 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार, रोजगार मेला का आयोजन, निबंधित श्रमिकों, उनको मिलने वाले लाभ, असंगठित कर्मकार के अलावा कौशल विभाग के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों, बिरसा योजना एवं कैरियर काउंसलिंग आदि की जानकारी ली।

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा जिले मे जो भी कंपनी कार्यरत है, उनके द्वारा स्थानीय नीति का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित अंतराल पर इसका अनुश्रवण करें। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा रोजगार मेला के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को उनकी अहर्ता के अनुसार जॉब मिले, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 03 रोजगार मेला आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं को विभिन्न कंपनियों के द्वारा उनकी अहर्ता के द्वारा जॉब ऑफर किया गया।

    वहीं स्किल डेवलपमेंट की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यहां के युवा मेहनती एवं हुनरमंद हैं, ऐसे में उनके हुनर को स्किल्ड एवं रोजगार लायक बनाने हेतु उन्हें रोजगारपरक स्किल का प्रशिक्षण दिलाइए ताकि वे अपने घर परिवार के बीच रहकर अपना जीविकोपार्जन कर सके। उपायुक्त ने कहा कि सोलर ऊर्जा से चलने कई उपकरणों का उपयोग बढ़ रहा है, इसके अलावा बैटरी चालित रिक्शा सब चल र रहा है, इसके अलावा भी तकनीक के प्रयोग से नए नए उपकरणों को नित्य प्रयोग में लाए जाने लगे हैं। युवाओं को इस दिशा में रोजगार परक प्रशिक्षण दिलवाएं। उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम मेंटेंस, ग्रीन एनर्जी आदि में व्यापक संभावनाएं हैं ऐसे में इन कार्यों में दक्ष कर्मियों की आवश्यकता है, ऐसे ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करें। लोगों को ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण करवाएं, इस प्रकार के ट्रेड को शामिल करें एवं उसे लोकप्रिय बनाएं। वहीं बैठक में बताया गया कि बिरसा (ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्किल एक्विस्शन) योजना के तहत कुंडहित, नाला एवं नारायणपुर में प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

    इसके अलावा श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शत प्रतिशत मजदूरों का ई श्रम कार्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं असंगठित मजदूरों का बीमा करवाने के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभ को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला नियोजन सह कौशल पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, श्री कुलदीप कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित जी की जयंती तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मनायी
    Next Article कल्पवास मेला सिमरिया को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में अहम योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने किया पुरस्कृत 

    Related Posts

    सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    May 13, 2026

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    May 13, 2026

    नीमडीह में बीडीओ का औचक बागवानी योजनाओं निरीक्षण दिये निर्देश

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    नीमडीह में बीडीओ का औचक बागवानी योजनाओं निरीक्षण दिये निर्देश

    राज्य के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से मिले,नगर पंचायत अध्यक्ष सराइकेला मनोज चौधरी

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    एसबीआई एटीएम से 140 सुरक्षा गार्ड हटाए गए, बिष्टुपुर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    जमशेदपुर में भारतीय युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

    सीबीएसई 12वीं परीक्षा में जेवियर पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, रिचा सिंह बनीं स्कूल टॉपर

    एचसीएल को सौंपा गया ग्राम सभा रजिस्टर, प्रदूषण और विकास कार्यों को लेकर रुवाम ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.