Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओ ने झारखंड बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मुलाकात की, किया अभिनन्दन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओ ने झारखंड बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मुलाकात की, किया अभिनन्दन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओ ने झारखंड बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मुलाकात की, किया अभिनन्दन

    आज जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के प्रमुख अधिवक्ताओं ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास मुलाकात की और अधिवक्ताओं की समस्याओं और जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के सम्बंध में कई मुद्दों से अवगत कराया।

    अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जमशेदपुर के अधिवक्ताओं की तरफ से शाल ओढ़ाकर सम्मानित और अभिनन्दन किया।

    इन अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री शुक्ल ने राज्य में जब भी जिस अधिवक्ता को कठिनाई हुई उसको पूरा मदद किया और झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाया। कोल्हान सहित पूरे राज्य के अधिवक्ता गौरवान्वित है कि श्री शुक्ल को देश के आठ राज्यो में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया गया। यह झारखंड के प्रत्येक अधिवक्ता के लिए गर्व की बात है। इन अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को 3 दिसम्बर 23 को अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

    जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के प्रमुख अधिवक्ताओं में जो लॉयर्स डिफेन्स से भी जुड़े है उनमें अधिवक्ता श्री परमजीत श्रीवास्तव, अक्षय झा, रविन्द्र कुमार, नवीन प्रकाश, अमित कुमार , रमन जी ओझा, बसंत कुमार मिश्र, रमेश प्रसाद, विपिन सामद, विमल कुमार, केदार अग्रवाल , निमचंद राम सहित अन्य कई प्रमुख अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल का अभिनन्दन किया, और श्री शुक्ल को राज्य के अधिवक्ताओं का गौरव बताया। सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के भी अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल से आज उनके निवास पर भेट की और अपनी कठिनाइयों से अवगत कराया।

    राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहूँगा: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि वे राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

    श्री शुक्ल ने जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओं को आज अपने आवास पर सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र राज्य सरकार को लागू करना चाहिए और राज्य सरकार के बजट में अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी निधि का आवंटन करना चाहिए। राज्य सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए जितनी घोषणाएं की उसका कार्यान्वयन शीघ्र कराना चाहिए। अधिवक्ताओं में उन घोषणाओ को मूर्त रूप नही देने पर गहरा असंतोष है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि जमशेदपुर और चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न होंगे। सरायकेला जिला बार मे भी शीघ्र चुनाव कराए जायेंगे।

    श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं द्वारा आज उनका सम्मान करने के लिए आभार जताया और कहा कि अधिवक्ताओं की शुभकामना ही उनका सबसे बड़ा संबल है। अधिवक्ताओं की हितो को कही से अनदेखी नही होने देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा SeniorVotersVoice अभियान के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 230, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्वालपिपला के 02 वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
    Next Article स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता राजीव दीक्षित जी की जयंती तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में मनायी

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.