Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा रामजनम नगर में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, विक्रेता फरार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कदमा रामजनम नगर में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, विक्रेता फरार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा रामजनम नगर में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, विक्रेता फरार

    जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर फुटबॉल मैदान के पास गुरुवार की डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने विक्रेता अर्जुन महाली उर्फ हगरू के दुकान और गोदाम में छापेमारी भी की। वहीं गोदाम से पुलिस ने प्लास्टिक की बाल्टी में रखे हुए भारी मात्रा में देसी शराब भी जब्त किया। साथ ही दुकान में ताला लगा होने के कारण उसे पुलिस तोड़ नहीं पाई। इसी तरह शराब विक्रेता राजेश महाली, शंभू लोहार और सीता नामक युवक के अड्डे पर भी पुलिस ने छापेमारी की। जिसके तहत शंभू लोहार के घर से कम मात्रा में शराब और बाल्टी में रखा शराब परोसने वाला प्लास्टिक के गिलास भी पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान सभी शराब विक्रेता फरार हो गए थे। अभियान के दौरान पुलिस ने फुटबॉल मैदान के पास स्थित झोपड़ीनुमा शराब के अड्डे को भी देखा। जिसे ध्वस्त करने की बात कही गई। इस अभियान से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि बीते बुधवार रामजनम नगर बस्ती की महिलाओं ने विक्रेता अर्जुन महाली उर्फ हगरू द्वारा खुले में शराब बेचने का भारी विरोध किया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया में खबर भी प्रकाशित की गई थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए गुरुवार पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाया। फिलहाल बस्ती वासियों और अवैध शराब विक्रेताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। अभियान में उत्पाद विभाग से इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा, कदम थाने से एसआई गौरव कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल और क्यूआरटी की टीम भी मौजूद थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.