Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
    Headlines

    भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में गुरुवार को श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया. यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की अब तक की बसे बड़ी जीत है. भारत ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. टीम ने 2007 में बरमूडा को 257 रन से हराया था. भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वां मैच जीता है और सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह पक्की की है. भारत के 7 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम टूर्नामेंट में अजेय है.

     

    टीम इंडिया से मोहम्मद शमी ने 5 मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए. एक विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा को मिला. इनसे पहले शुभमन गिल (92 बॉल पर 92 रन), विराट कोहली (94 बॉल पर 88 रन) और श्रेयस अय्यर (56 बॉल पर 82 रन) शतक बनाने से चूक गए.

    भारत से शुभमन गिल ने 92 बॉल पर 92, विराट कोहली ने 94 बॉल पर 88 और श्रेयस अय्यर ने 56 बॉल पर 82 रनों की पारियां खेलीं. श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट झटके. वहीं दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला.

    टीम इंडिया ने आज वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 357 रन बनाए. यह पहला मौका है कि टीम इंडिया ने इस वल्र्ड कप में 350 का स्कोर खड़ा किया.

    इंडिया से शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 व श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली. श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट झटके. वहीं दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला. कोहली-गिल की पारी ने भारत को 190 पार पहुंचाया, इस पार्टनरशिप को मदुशंका ने तोड़ा. पावरप्ले में संभली शुरुआत के बाद कोहली व गिल की जोड़ी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया.

    दोनों ने कुछ अच्छो शॉट जमाए. पहले कोहली फिर गिल ने फिफ्टी पूरी की. कोहली ने 70वीं व गिल ने वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी पूरी की. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 179 बॉल पर 189 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को दिलशान मदुशंका ने 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिल को स्लोअर बाउंसर पर विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर तोड़ा. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 4018 इंटरनेशनल रन बना लिए हैं. वे श्रीलंकाई टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. सचिन तेंदुलकर श्रीलंका के खिलाफ 5108 रन बनाकर इस सूची के टॉप पर हैं. कोहली ने विश्व कप में 13वीं बार 50़ स्कोर बनाया है. यह कोहली की इस विश्व कप में 5वीं फिफ्टी है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 12वीं फिफ्टी जमाई है. कोहली विश्व कप में सबसे ज्यादा 50़ स्कोर करने वाले नॉन-ओपनर बने हैं. उनसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर ने 21 दफा 50 स्कोर बनाया.

    विराट एशिया में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने-

    विराट कोहली एशिया में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने 159 पारियों में यह कारनामा किया. कोहली ने सचिन तेंदुलकर 188 पारी, कुमार संगकारा 213 पारी व सनथ जयसूर्या 254 पारी के रिकॉर्ड तोड़ा. कोहली ने 2023 में एक हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं. उन्होंने 8वीं बार एक कैलेंडर इयर में 1000 रन बनाए हैं.

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

    श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा रामजनम नगर में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में देसी शराब जब्त, विक्रेता फरार
    Next Article बोल्ड कपड़े पहनने को लेकर गिरफ्तार हुईं उर्फी जावेद

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.