Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मान राशि से किया जाएगा सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड

    रांची:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मान राशि से किया जाएगा सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मान राशि से किया जाएगा सम्मानित

    राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय एवं ओलम्पिक खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मिलेगी सम्मान राशि

    *रांची*

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण तैयार करने तथा अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार (12 अक्टूबर 2023) को खेलगांव में उन्हें सम्मान राशि देकर सम्मानित करेंगे। सम्मान राशि पाने वालों में ओलम्पिक खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी तथा इनके प्रशिक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस समारोह में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों के बीच 4,46.20,000 रूपए एवं 15 खेलों के 52 प्रशिक्षकों के बीच 48,30,000 रूपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

    पुरस्कार पाने वालों में सबसे अधिक फुटबॉल के 55 खिलाड़ी, हॉकी के 39, वूशु के 24, आर्चरी के 23, तायकांडो के 17, रेसलिंग के 13, लॉन बॉल के 11, एथलीट के 11 अन्य अन्य खेलों के कुल 222 खिलाड़ी शामिल हैं।

    *सरकार द्वारा खिलाड़ी सम्मान राशि में की गई है बढ़ोतरी*

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखण्ड खेल नीति-2022 के तहत राज्य के वैसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय और ओलम्पिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में पदक प्राप्त किया हो अथवा भागीदारी की हो, उन्हें मिलने वाली सम्मान राशि (नकद पुरस्कार राशि) को बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। अब खिलाड़ियों को कम से कम 50 हजार से अधिकतम 5 करोड़ और प्रशिक्षकों को कम से कम 50 हजार से अधिकतम 25 लाख की खिलाड़ी सम्मान राशि का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में झारखण्ड खिलाड़ी सम्मान राशि उपलब्ध कराने संबंधी मार्ग निर्देशिका 2022 भी निर्गत कर इन्हें मिलने वाली सम्मान राशि में वृद्धि की गई। ताकि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा भी मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियुक्ति से जुड़े सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शी वातावरण में संपन्न करने का मिला निर्देश
    Next Article टाटा स्टील जमशेदपुर रन-ए-थॉन का आयोजन 5 नवंबर को

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.