Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियुक्ति से जुड़े सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शी वातावरण में संपन्न करने का मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नियुक्ति से जुड़े सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शी वातावरण में संपन्न करने का मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित स्वीकृत पद के विरुद्ध रिक्त पद पर नियुक्ति एवं पूर्व से कार्यरत कर्मी/पदाधिकारी के अवधि विस्तार हेतु आहूत बैठक संपन्न

    नियुक्ति से जुड़े सभी कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शी वातावरण में संपन्न करने का मिला निर्देश

    एक ही पद के लिए आवेदक द्वारा दिए गए 2-3 आवेदनों में से एक को रखकर शेष को निरस्त करने का निर्देश

    दक्षता परीक्षा का आयोजन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु किया गया विमर्श

    आज दिनांक 11.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित स्वीकृत पद के विरुद्ध रिक्त पद पर नियुक्ति एवं पूर्व से कार्यरत कर्मियों/पदाधिकारी का वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अवधि विस्तार के क्रम में जिला चयन समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने उपायुक्त को बताया कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जामताड़ा के अधीन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यान्वयन हेतु ग्रामीण विकास विभाग झारखंड के निर्देशानुसार नियुक्ति की प्रक्रिया हेतु अधिकतम समय सीमा के अंदर निर्धारित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश प्राप्त हैं, जिसके अनुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं।

    उपायुक्त ने स्वीकृत पद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध रिक्त पद पर नियुक्ति के क्रम में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर दक्षता परीक्षा के आयोजन, परिणाम का प्रकाशन करने एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण आदि को लेकर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि दक्षता परीक्षा का आयोजन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

    *प्रारंभिक सूची में किसी प्रकार के अंतर अथवा त्रुटि हेतु दिनांक 17 अक्टूबर तक दावा/आपत्ति के तहत सुधार एवं निराकरण हेतु आवेदकों को दिया गया मोहलत; प्रारंभिक सूची जिले के एनआईसी पोर्टल पर उपलब्ध*

    बैठक में बताया गया कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के कुल 05 रिक्त पद के विरुद्ध 876 अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) में कुल 04 पदों के विरुद्ध 193 अभ्यावेदन, तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) में कुल रिक्ति 11 के विरुद्ध 528 अभ्यावेदन, लेखा सहायक के 04 रिक्त पदों के विरुद्ध 72 अभ्यावेदन, कंप्यूटर सहायक के कुल 05 रिक्त पदों के विरुद्ध 121 अभ्यावेदन, ग्राम रोजगार सेवक के कुल रिक्त 27 पदों के विरुद्ध 2397 अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 27 अभ्यावेदन को कतिपय कारणों से रद्द किया गया है।

    वहीं बताया गया कि उल्लेखित पदों के प्रारंभिक सूची में किसी प्रकार के अंतर अथवा त्रुटि हेतु पूर्व में दिनांक 14 अक्टूबर तक दावा/आपत्ति के तहत सुधार एवं निराकरण हेतु दैनिक समाचार पत्रों में सूचना का प्रकाशन कराया गया है, साथ ही जिले के एनआईसी पोर्टल पर सभी सूचना एवं सूची उपलब्ध है। *जिसे कतिपय कारणों से उपायुक्त ने विस्तारित करते हुए 17 अक्टूबर तक त्रुटि निराकरण करने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।*

    वहीं बैठक में बताया गया कि एक ही पद के लिए किसी किसी आवेदकों के द्वारा 2- 3 अभ्यावेदन समर्पित किया गया है, जिस पर उपायुक्त ने किसी एक आवेदन को रखकर शेष को निरस्त करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, प्राध्यापक असैनिक अभियंत्रण विभाग बीआईटी सिंदरी डॉ ब्रह्मदेव यादव, विभागाध्यक्ष(इकोनॉमिक्स), जामताड़ा कॉलेज,पीओ श्रीमती पूनम कुमारी,श्री संतोष कुमार सिन्हा, श्री बिपुल कुमार सिन्हा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमूर्ति कला ,पेंटिंग ,खेल-खिलौने प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
    Next Article रांची:खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मान राशि से किया जाएगा सम्मानित

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.