जरूरतमंद छात्रों को मिला संबल, सम्मान समारोह में बांटे गए लैपटॉप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
10 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर स्थित आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में कोलेबिरा, सरायकेला-खरसावां में सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतो कम्युनिकेशन के प्रोपराइटर एवं संस्थान के पूर्व छात्र संजय कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक प्रो. डॉ. बी. कुमार एवं उपनिदेशक सुजय कुमार की मौजूदगी में जरूरतमंद छात्रों के बीच लैपटॉप का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अविनाश कुमार, आराधना कुमार सिंह और अभिषेक शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनके भविष्य को सशक्त बनाना रहा।

