Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में बेटर अर्थ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 14 फिल्मों का प्रदर्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची साहित्य

    तुलसी भवन में बेटर अर्थ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 14 फिल्मों का प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में बेटर अर्थ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 14 फिल्मों का प्रदर्शन

    स्वतंत्र आवाज समाज की जरूरत : प्रभात शर्मा

    सामाजिक संस्था युवा एवं फिल्म ओ कहानी प्रोडक्शन की संयुक्त पहल
    35 आत्मनिर्भर महिला उद्यमियों को युवा ने किया सम्मानित
    जमशेदपुर 18 सितंबर। सामाजिक संस्था युवा एवं स्वतंत्र फिल्मकारों के संगठन फिल्म ओ कहानी प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन बिष्टुपुर में वेटर अर्थ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया । जिसमें 14 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया गया ।फिल्म फेस्टिवल में 25 देशों से 40 से भी ज्यादा फिल्में प्रविष्टि के लिए आई थी , जिसमें चुनी हुई 14 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया ।सभी फिल्में महिलाओं के मुद्दे एवं धरती को बचाने के लिए प्रकृति पर आधारित फिल्में थी।

    बेटर अर्थ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन टाटा स्टील कारपोरेट कम्यूनिकेशन के पूर्व हेड प्रभात शर्मा ने पौधे में पानी डालकर किया। इस अवसर पर प्रभात शर्मा ने कहा कि आज समाज में , मीडिया में स्वतंत्र आवाज की जरूरत है ।इस तरह के आयोजन से लोगों को मंच मिलता है।प्रयास भले ही छोटे हैं पर इसका प्रभाव काफी ज्यादा होता है ।महिलाओं की वर्तमान स्थिति के कारण ही हमारे देश का जीडीपी ज्यादा नहीं है। समाज में महिलाओं को स्वतंत्र निर्णय का अधिकार होना चाहिए ।ओपनिंग में युवा की आदिवासी कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित फिल्म से किया गया । इस दौरान रिलायंस के बी विजय मूर्ति युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ,युवा के संस्थापक अरविंद तिवारी ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, नीता बोस चंद्रकला मुंडा फिल्म ओ कहानी प्रोडक्शन के देव गोपाल मंडल , अनिर्बन, कृष्णेन्दु घोष ,सुभोजित नस्कर, समाजसेवी दिलीप पोद्दार महेंद्र सिंह यादव, विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

    साल में 4 दिन होगा फेस्टिवल
    फिल्म ओ कहानी के देव गोपाल मंडल ने बताया कि बेटर अर्थ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दुनिया के स्वतंत्र फिल्मकारों का बनाया हुआ मंच है। इसके तहत साल में चार अलग-अलग दिनों में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा ।फेस्टिवल के अंत में कारवां इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का पोस्टर भी जारी किया गया।

    युवा ने महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
    महिलाओं के हक के लिए काम करने वाली संस्था युवा ने शहर की वैसी 33 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया , जो आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार एवं समाज के लिए आर्थिक योगदान दे रही हैं। इनमें से कई एकल महिला होते हुए भी अपने आप को आत्मनिर्भर बनाया है। इन के संघर्षों को पहचान देने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया । चरणजीत कौर ,अंजना , सोनाली चक्रवर्ती ,रत्ना पात्रा, अर्पिता सरकार, जया दास ,नंदिता चक्रवर्ती, डोलन सेनगुप्ता, सोमाली आदक ,सुकृति समल, मौसमी कुमार ,मधुमिता बनर्जी रत्ना दत्ता ,साथी मित्रा , अर्पिता रॉय, पौलमी मजूमदार, सुमी दास पाॅल, संदीपा दत्ता, रूपा दत्ता, नीता घोष ,सर्मिष्ठा नाग ,रूबी नंदी ,अनन्या सरकार ,श्वेता विश्वास, अरुणिमा झा , मिताली झा, निशा, सुपर्णा बनर्जी संजना चटर्जी ,सोनाली चक्रवर्ती आदि को सम्मानित किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्थापना दिवस पर मरीजों को राहत ,किडनी केयर सेंटर साकची में मात्र800 में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध : डॉ जितेंद्र शर्मा
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 बर्षो में लोकाभिमुख शासन दिया: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    किरण नेत्रालय में निःशुल्क150से अधिक लोगों को हुई नेत्र जाँच। बीहट।

    October 3, 2026

    मोदी सरकार ने जाति और धर्म देखकर विकाश नहीं किया सभी का सपना साकार किया है

    October 3, 2026

    सड़क की बदहाली से बाइक अनियंत्रित, दो युवक जख्मी

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    किरण नेत्रालय में निःशुल्क150से अधिक लोगों को हुई नेत्र जाँच। बीहट।

    मोदी सरकार ने जाति और धर्म देखकर विकाश नहीं किया सभी का सपना साकार किया है

    सड़क की बदहाली से बाइक अनियंत्रित, दो युवक जख्मी

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    *54वें जिला स्थापना दिवस पर दुर्गा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रमण कुमार झा को डीएम ने किया सम्मानित*

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.