Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक को सियासी मुद्दा बनाना जायज नहीं…..
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक को सियासी मुद्दा बनाना जायज नहीं…..

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद नजरिया : प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक को सियासी मुद्दा बनाना जायज नहीं…..

    देवानंद सिंह

    पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के साथ जो घटनाक्रम हुआ, उस पर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। निश्चित ही, यह पंजाब सरकार की बहुत बड़ी सुरक्षा चूक थी, लेकिन उसके बाद जिस तरह इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं और मीडिया जिस तरह का रोल अदा कर रही है, वह सब चौंकाने वाला है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर राजनीति करना किसी भी तरह उचित नहीं है। चाहे वह बीजेपी हो या फिर कांग्रेस, किसी को भी इसे सियासी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। दूसरा, मीडिया भी जिस तरह का रोल अदा कर रही है, उससे भी इस तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अमूमन, मीडिया चैनल्स एक ही राग अलाप रहे हैं। मीडिया द्वारा लगातार पंजाब सरकार और पुलिस को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। ये सही भी है, क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस तरह की चूक किसी भी तरह से जायज नहीं है। इसी तरह इसको सियासी मुद्दा बनाया जाना भी जायज नहीं है, क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल बीजेपी के ही प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि वह कांग्रेस के साथ-साथ पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। इसीलिए पूरा देश इस बात के लिए चिंतित है कि आखिर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस तरह की चूक हुई कैसे ? जो बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए थी। पर इस सियासत का क्या करें। बीजेपी और कांग्रेस तो इस पर मैदान में उतरी ही हैं, बल्कि मीडिया संस्थान भी इस पर मीडिया ट्रायल चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हर मीडिया संस्थान मीडिया ट्रायल के नाम पर इस पर जमकर सियासत करवा रहे हैं। यह ठीक है कि मीडिया संस्थान प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन लगातार इसी मुद्दे को क्यों रिपीट किया जा रहा है ? क्या ऐसा नहीं लग रहा है कि तमाम मुद्दों की तरह ही मीडिया इस मुद्दे पर भी केवल एक ही पक्ष की बात कर रही है। पत्रकारिता के पांच तत्व होते हैं, कब, कौन,कहां, कैसे और क्यों ? ऐसा लगता है कि मीडिया केवल कब, कौन,कहां तक ही अपनी बात पूरी कर रही है। देखा जाए तो यह पहला मौका नहीं है कि प्रधानमंत्री को इस तरह के विरोध नहीं झेलने पड़े। देश अब तक दो प्रधानमत्रियों को खो चुका है। जहां तक विरोध की बात है, इंदिरा गांधी के अलावा मनमोहन सिंह भी विरोध झेल चुके हैं। मामला 1967 का है, जब इंदिरा गांधी भुवनेश्वर में कुछ छोटी-छोटी बैठकों के बाद एक सभा को संबोधित करने पहुंची तो कुछ छात्र संगठनों के नेताओं ने उन पर पत्थरबाजी कर दी थी, जिससे उनकी नाक पर चोट आ गई थी। मनमोहन सिंह को जनवरी 2012 में इस तरह का विरोध झेलना पड़ा था, जब वह पंजाब में स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने गए थे। तब मंदिर के बाहर अन्ना हजारे समर्थक जुट गए थे, जिन्होंने मनमोहन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की थी और उन्हें काले झंडे दिखाए थे। मनमोहन सिंह को काफी देर तक मंदिर के अंदर ही इंतजार भी करना पड़ा था। लेकिन जहां तक नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का सवाल था, इस पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए , पर मीडिया को किसानों की बात भी सुननी चाहिए। यह लोकतंत्र है, विरोध लोगों का अधिकार है। यह बात ठीक है कि प्रधानमंत्री का रूट खाली रहना चाहिए था। इस सारे मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार भी अपने-अपने स्तर पर जांच करा रहीं हैं, जिस आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। लिहाजा, इसको किसी भी स्तर से न तो सियासी मुद्दा बनाया जाए और नहीं द्वेषपूर्ण राजनीतिक के लिए मीडिया ट्रायल चलाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंसूरचक के युवक का चकसिकन्दर स्टेशन पर मिला शव।
    Next Article विकास सिंह ने कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    June 6, 2026

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.