Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास युवा व्यवसायी विक्की कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उन्होंने कई लूट एवं चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को हजारीबाग निवासी विक्की कुमार सोनीअपने एक दोस्त के साथ कार से कोडरमा जा रहे थे। इसी दौरान बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
    घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गहन जांच के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार साव (25 वर्ष), निवासी नारदीगंज, जिला नवादा (बिहार) तथा दिलीप कुमार (25 वर्ष), निवासी चंदा खुर्द, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। साथ ही मृतक जिस कार से यात्रा कर रहे थे, उसे भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उनके खिलाफ चोरी, लूट, ड्रग्स तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले हजारीबाग समेत अन्य जिलों में दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित
    Next Article स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    Related Posts

    पीओके: क्या बिना युद्ध संभव है समाधान?

    July 30, 2026

    पूर्णिमा साहू की पोस्ट ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाओं की गर्मी

    July 30, 2026

    अविस्मरणीय यात्रा: उदयपुर की झीलें, महल और श्री सांवलिया सेठ मंदिर का दर्शन

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीओके: क्या बिना युद्ध संभव है समाधान?

    पूर्णिमा साहू की पोस्ट ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाओं की गर्मी

    अविस्मरणीय यात्रा: उदयपुर की झीलें, महल और श्री सांवलिया सेठ मंदिर का दर्शन

    पूर्णिमा साहू की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाओं की गर्मी

    पूर्णिमा साहू की पोस्ट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी: मौन संदेश या राजनीतिक संकेत?

    जिंदगी अजीब खेल खेलती है: सफलता के शिखर पर भी क्यों रहता है दिल में खालीपन?

    सब कुछ पाने के बाद भी दिल में खालीपन क्यों रहता है? जानें असली वजह

    पीओके: क्या बिना युद्ध संभव है समाधान? विशेष विश्लेषण

    श्री सांवलिया सेठ मंदिर दर्शन: उदयपुर की अविस्मरणीय यात्रा का आध्यात्मिक पड़ाव

    आरक्षण का बदलता परिदृश्य और उसकी प्रासंगिकता पर गहन विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.