Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र स्थित बांगुड़दा साहेब बांध के पास बुधवार को एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कथित गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन के भीतर से दो गोवंश बरामद किए गए।

    स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सफेद रंग की स्कॉर्पियो में दोनों गोवंशों को बेहद संकुचित अवस्था में बांधकर ले जाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर बांगुड़दा साहेब बांध के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक और अन्य सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त वाहन पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर दो गायें बंधी हुई मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल कमलपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर गौशाला भेज दिया।

    ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटनास्थल पश्चिम बंगाल की सीमा के काफी करीब है और रात के अंधेरे में गोवंशों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस वाहन के चालक और मालिक की पहचान करने में जुटी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहनों के जरिए गोवंश तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article 14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    Related Posts

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    June 10, 2026

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    June 10, 2026

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.