जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स टाटानगरिया ने बुधवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस दौरान सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोथोरेसिक सर्जरी डॉ. कौशिक मुखर्जी और सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी डॉ. सुमंत चटर्जी ने हृदय रोगों के बढ़ते खतरे, समय पर उपचार और सीपीआर के महत्व पर जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और समय पर सीपीआर मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में सफल उपचार प्राप्त कर चुके मरीजों ने अपने अनुभव भी साझा किए। अंत में प्रतिभागियों को सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

