जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर निजी स्कूलों में फीस के नाम पर हो रही कथित उगाही के खिलाफ झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति की ओर सेआज से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम शुरू किया गया इस अभियान की शुरुआत आजसू नेता चंद्रगुप्ता सिंह ने की।
समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही फीस से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसे लेकर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।करीब 2 लाख पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार तक अभिभावकों की आवाज पहुंचाई जाएगी, वहीं भिक्षाटन कार्यक्रम के जरिए विरोध दर्ज कराया जाएगा।
समिति ने सरकार से निजी स्कूलों की फीस संरचना पर नियंत्रण लगाने और अभिभावकों को राहत देने की मांग की है। पैदल यात्रा करके मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर किया हुआ पोस्टकार्ड सोप जाएगा

