Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज, माले ने समाहरणालय का गेट जाम कर सौंपा ज्ञापन

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बालमुकुंद फैक्ट्री में मजदूरों की छंटनी के विरोध में भाकपा (माले) और असंगठित मजदूर मोर्चा ने आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को सदर प्रखंड के पपरवाटांड़ स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित सभा के बाद कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने प्रतिवाद मार्च निकालकर समाहरणालय पहुंचकर गेट जाम किया तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

    सभा में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो उर्फ बबलू, बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह, धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, माले के वरिष्ठ नेता राजेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और मजदूर उपस्थित थे। मार्च में महिला एवं पुरुष मजदूरों की भी बड़ी भागीदारी रही।

    सभा को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि मजदूरों और आम जनता को परेशान करना बंद किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच मजदूरों को बिना किसी नियम-कानून का पालन किए नौकरी से निकाल दिया गया, जो अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ किसी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    पूर्व विधायक बिनोद सिंह ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मजदूरों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यह रवैया नहीं बदला गया तो मजदूरों की एकता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के कारण आसपास के क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है, जिसका उचित मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। साथ ही जिला प्रशासन से मजदूरों के पक्ष में हस्तक्षेप करने की मांग की।

    पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन को समझाए, अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके से गेट जाम आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने हटाए गए मजदूरों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें पुनः काम पर रखने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा तथा जरूरत पड़ने पर फैक्ट्री गेट पर ताला भी जड़ा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जिले में नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन वितरण में अनियमितता और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं, लेकिन जिला प्रशासन इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।

    आंदोलनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों की समस्याओं के समाधान और फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह गांडेय में विकास की नई उड़ान: खावां नदी पर पुल और नई सड़कों से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर
    Next Article रेल विकास की लड़ाई को नया बल, कोल्हान की मांगें पहुंचेंगी रेलवे बोर्ड तक

    Related Posts

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    August 5, 2026

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    August 5, 2026

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.