Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माँ स्वर्णरेखा ने सब कुछ दिया अब माँ का कर्ज उतारना हैं : मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    माँ स्वर्णरेखा ने सब कुछ दिया अब माँ का कर्ज उतारना हैं : मंत्री बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    स्वर्णरेखा आरती घाट” बनने की पहल शुरू, डीसी के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया स्थल का निरीक्षण कहा पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा

    माँ स्वर्णरेखा ने सब कुछ दिया अब माँ का कर्ज उतारना हैं : मंत्री बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने  डीसी विजया जाधव और जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा के साथ स्वर्णरेखा आरती घाट के निर्माण हेतु दुमुहानी का निरीक्षण कर विशेष दिशा निर्देश दिया!

    निरीक्षण के दौरान स्वर्णरेखा आरती घाट, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, आरती घाट के साथ विभिन्न इलाकों में विधुत व्यवस्था, रेलिंग के माध्यम से डेन्जर जोन का सीमांकन, नदी के संरक्षण हेतु इको फ्रेंडली जोन, पूजा कीर्तन हेतु जगह की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था,स्थल कों पवित्र रखने हेतु शौचालय की व्यवस्था, आरती हेतु विशेष मंडप, तटीय क्षेत्र में वृक्षारोपण समेत विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, इस दौरान एसडीओ, ADM लॉ एन्ड ऑर्डर, जमशेदपुर अशेष के पदाधिकारियों समेत जुस्को के वरीय अधिकारी मौजूद रहे!

    निरीक्षण के उपरांत मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया कों बताया कि जमशेदपुर शहर का अस्तित्व स्वर्णरेखा नदी से हैं और इस नदी के आँचल में मैं पला बढ़ा हूँ और आज इस मुकाम पर हूँ, स्वर्णरेखा नदी मेरी माँ हैं और इसका कर्ज उतारने की बारी अब मेरी हैं!

    सनातन धर्म में इस नदी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, यह नदी हमें पीने का पानी तो देती ही हैं साथ में हमारे जीवनशैली में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन दुर्भाग्य है कि यह नदी धीरे धीरे अपना अस्तित्व खो रही है जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है!

    उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा आरती मंडप को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा जिससे इसकी ख्याति विश्व स्तर पर पहुंचे साथ ही यह रोजगार सृजन का केंद्र भी बनेगा!

    उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की आस्था है नदियों की पूजा, देश के कई हिस्सों में नदियों की आरती की जाती है, इसी के तहत हमारे आस्था और विश्वास की प्रतिक स्वर्णरेखा नदी की भी आरती होगी जिससे लोगों को इसके आस्था के साथ जोड़ा जायेगा ताकि इसका संरक्षण हो सके!

    संजय ठाकुर बने स्वर्णरेखा आरती प्रोजेक्ट के प्रोटोकॉल ऑफिसर

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने पीए संजय ठाकुर को प्रतिनिधि के रूप में स्वर्णरेखा आरती मंडप प्रोजेक्ट का प्रोटोकॉल ऑफिसर बनाया है जो प्रशासन और जुस्को के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाएंगे, गौरतलब है कि श्री ठाकुर कई वर्षो से स्वर्णरेखा बचाओ अभियान से जुड़े है!

    प्रतीकात्मक आरती में शामिल होंगे मंत्री बन्ना गुप्ता

    मकर सरक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाली स्वर्णरेखा आरती महोत्सव में मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, इसके लिए उन्होंने डीसी को साफ सफाई, लाइटिंग, पार्किंग समेत विभिन्न बिषयो पर कार्य करने का निर्देश दिया है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने युवा संवाद, भारत @2047 कार्यक्रम को संबोधित किया
    Next Article सुपरहिट रहा यूपी का दिल्ली रोड शो, मिले पौने तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.