Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रीस,फ्रांस और इटली के समुद्री तट पर लौटी रौनक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय संवाद विशेष

    ग्रीस,फ्रांस और इटली के समुद्री तट पर लौटी रौनक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूरोप के समुद्री तटों पर हज़ारों लोगों की उमड़ी भीड़ को देखकर लगा कि कोरोना से पहले ज़िंदगी ऐसी भी हसीन हुआ करती थी. यूरोपीय देशों में लॉकडाउन में ढील के साथ ही समुद्री तटों पर आवाजाही का प्रतिबंध हटा लिया गया है. जून महीने में पर्यटकों के स्वागत की तैयारी में इटली, फ्रांस और ग्रीस का टूरिज़्म सेक्टर तैयारियों में जुट गया है.

    डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस, इटली और ग्रीस ने शनिवार से अपने समुद्री तट लोगों के लिए फिर से खोल दिए. कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में रियायत देते हुए सबसे पहले टूरिज्म सेक्टर पर यूरोपीय देशों ने फोकस किया ताकि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके. लॉकडाउन में ढील के साथ ही समुद्री तटों पर सैलानियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. समुद्र की लहरों के बीच लोगों ने जमकर मौजमस्ती की.

    दो महीने से ज्यादा समय तक घरों के भीतर रहने के बाद लोगों ने आजादी की खुली हवा में सांस ली तो समुद्र की लहरों से थमी हुई ज़िंदगी में ताज़गी भरी. अकेले ग्रीस में ही 500 से ज्यादा Sea Beaches फिर से शुरू कर सरकार ने कोरोना की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए टूरिज़्म सेक्टर को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश की.हज़ारों की संख्या में ग्रीस के बीच पर लोगों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने लंबे समय बाद समुद्री तट पर धूप का आनंद लिया. इस दौरान सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा. समुद्री तट को लगातार डिसइंफेक्ट किया जाता रहा. फ्रांस में भी समुद्री तट पर पर्यटकों के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ा. कैनोपीज़, सिटिंग एरिया और बीच-बार में लोगों की भीड़ बढ़ती रही.कोरोना महामारी से बुरी तरह टूटने वाले इटली ने भी बंद दरवाज़ों से बाहर निकलने का फैसला किया. लंबे लॉकडाउन के बाद इटली में 3 जून से पर्यटकों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई. सबसे खास बात ये है कि इटली में विदेशी पर्यटकों को आने के बाद ब्रिटेन की तरह 14 दिनों तो क क्वारेंटाइन में नहीं रहना होगा. इटली की सरकार ने टूरिज़्म सेक्टर को बूम देने के लिए पर्यटकों पर से प्रतिबंध की दूरी रखने की योजना बनाई है.इन तीन देशों में गर्मियों की तैयारियों को देखते हुए ब्रिटेन में भी जॉनसन सरकार किसी सरप्राइज़ का ऐलान कर सकती है क्योंकि यहां समर 2020 को पिछले हफ्ते रद्द कर दिया गया था. बहरहाल, कोरोना महामारी से तबाह हुई अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए ग्रीस, फ्रांस और इटली का टूरिज़्म प्लान अब बाकी देश भी भविष्य में अपना सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार का निर्णय, हर कक्षा के छात्रों के लिए होगा अलग टीवी चैनल, QR कोड से किताबों की पढ़ाई
    Next Article MP – गरीबों, मजदूरों, किसानों के खातों में 16 हजार 489 करोड़ ट्रांसफर किये, खोला खजाना – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.