Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के इलाक़ों में भ्रमण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से की मुलाक़ात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    विधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के इलाक़ों में भ्रमण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से की मुलाक़ात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विधायक सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर, बारीडीह, रामाधीन बगान, एग्रीको आदि इलाक़ों में भ्रमण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से की मुलाक़ात

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर, बारीडीह, रामाधीन बगान, एग्रीको आदि इलाक़ों में भ्रमण के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से भेंट हुई. पूजा को लेकर सभी काफ़ी उत्साहित हैं. क्षेत्र का विधायक होने के नाते उन्हें पूजा के दौरान उनकी कठिनाईयों का समाधान कराने एवं समस्याओं को दूर कराने को लेकर मुझसे काफ़ी अपेक्षा है, जिसे उन्होंने खुले मन से व्यक्त भी किया. मैंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि पूजा निर्विघ्न सम्पन्न कराने में मेरा हर संभव सहयोग रहेगा.

     

     

     

    आगामी 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर जमशेदपुर में आयोजित रक्तदान समारोह के बाद मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की पूजा समितियों से एक एक कर संपर्क करूँगा और पूजा आयोजन में अपनी भूमिका निर्धारित करूँगा. उनकी समस्याओं को ज़िला प्रशासन के सामने रखूँगा और समाधान सुनिश्चित करवाउँगा.
    आज भ्रमण के दौरान कतिपय उत्साही युवक मिले जो इस वर्ष से अपनी पूजा शुरू करना चाहते है. एग्रीको क्षेत्र में कतिपय श्रद्धालु मिले जिन्होंने बताया कि पहले से वे एक मैदान में पूजा करते आ रहे हैं, पर कोरोना के बाद से पूजा स्थगित थी जिसे इस वर्ष से आरम्भ करना चाहते है. ऐसे लोगों को मैंने आश्वस्त किया कि आप अपने इरादा की सूचना स्थानीय थान एवं ज़िला प्रशासन को दे दीजिए और कार्यक्रम की तैयारी शुरू करिये.

     

     

     

    मेरे विधानसभा क्षेत्र में जो भी पूजा करना चाहे, पंडाल लगाना चाहें उसकी पूजा संपन्न करायी जाएगी. इस बारे में मैं ज़िला प्रशासन से सगातार संपर्क में रहूँगा और उन तक क्षेत्री जनता की भावना पहुँचाऊँगा. दुर्गा पूजा के लिए मेरे विधानसभा कार्यालय एवं मंडल कार्यालयों में एक विशेष कोषांग स्थापित होगा और क्षेत्रवार पूजा समितियों से संपर्क सक्रिय संपर्क रखेगा. पूजा के समय क़ानून व्यवस्था सुचारू रहे इसका हर संभव उपाय प्रशासन की मदद से किया जाएगा. पूजा समितियों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थानों, क्लबों एवं सामाजिक संगठनों की सहयोग भी लिया जाएगा. इस बारे मे आगामी 26 सितंबर को एक बैठक की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हिंदी दिवस सह दिनकर जयंती का आयोजन।
    Next Article बूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण के निमित्त बैठक हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला टास्क, वरिष्ठ नेता कालीचरण सिंह ने ली बैठक

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.