Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  विधायक कुणाल षडंगी ने झारखंड राज्य बिद्युत निगम के प्रबंध निर्देशक राहुल पुरवार के साथ की बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     विधायक कुणाल षडंगी ने झारखंड राज्य बिद्युत निगम के प्रबंध निर्देशक राहुल पुरवार के साथ की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक कुणाल षडंगी ने झारखंड राज्य बिद्युत निगम के प्रबंध निर्देशक राहुल पुरवार के साथ की बैठक

    बिजली की आँख मिचौली:

    उन्होंने कहा की दो हफ़्ते से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्वांचल और चाकुलिया बाज़ार की जनता बिजली विभाग की आँख मिचौली से परेशान है । और विभागीय पदाधिकारियों के आश्वासन के वावजूद भी सुधार नहीं हुआ है। लोग आक्रोशित हैं। राहुल पुरवार ने बताया कि जर्जर तारों और अन्य सामग्रियों की मरम्मत के लिए नई कम्पनी को काम देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।

    *समय पर बिल की कॉपी नहीं देकर बिना नोटीस के उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट देना:*

    विधायक ने कहा कि ग़रीब लोगों को अचानक से बक़ाया बिल के नाम कई महीनों के बाद हज़ारों रूपये का बिल पकड़ाया जा रहा है और पदाधिकारियों द्वारा बिना नोटीस के उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जा रहा है। बड़ी रक़म वाले बिलों को किश्तों मे भुगतान के लिए पंचायतों में कैम्प लगवाकर समस्या का समाधान किया जाए।

    बालीबांध उप केंद्र:

    विधायक ने कहा कि पिछले चार सालों से विधानसभा के प्रत्येक बजट सत्र में विभागीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द शुरू होगा चाकुलिया का बालीबांध बिजली उप केंद्र। लेकिन सालों से अब तक नहीं हो पाया है। प्रबंध निर्देशक ने बताया कि बालीबांध उप केंद्र मे आवश्यकता अनुसार सारे उपकरण पहुँच हए हैं और संवेदक को दस से पंद्रह दिन लगेंगे कार्य को पूरा करने में।

    अधूरा पावर ग्रिड:

    इतने सालो के इंतज़ार के बाद बना पावर ग्रिड वन विभाग की अनापत्ती पत्र जारी करने में हो रही उदासीनता के कारण अब तक नही शुरू हो पाया है। विधानसभा मे भी यह मामला उठाया गया था। इसके चालू होने से क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिलेगी। राहुल पुरवार ने कहा कि इस पर पत्राचार जारी है और बहुत जल्द पहल होगी।

    *ILFS के द्वारा बक़ाया राशि का भुगतान नही करना:*

    विधायक ने प्रबंध निर्देशक से कहा कि ILFS कम्पनी के द्वारा विजली विभाग का जो काम वहाँ आउटसोर्सिग के माध्यम से किया गया था उसमें दर्जनों स्थानीय संवेदकों का लाखों रूपया बक़ाया है । और लोग भुखमरी के कगार पर है। राहुल पुरवार ने कहा कि बहुत जल्द ILFS के द्वारा किए गए कामों के भुगतान और बकाए समीक्षा होगी और कम्पनी को बकाए राशि के अविलंब भुगतान के लिए नोटिस भेजा जाएगा ।

    प्रबंध निर्देशक ने कहा कि कुछ ही दिनों मे इन सारे मामलों मे आवश्यक पहल होगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पीएम के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है झारखंड:मुख्यमंञी

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.