Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक इरफान ने मृतक के परिवार वालों को दिया 40,000 का आर्थिक सहायता
    Breaking News झारखंड

    विधायक इरफान ने मृतक के परिवार वालों को दिया 40,000 का आर्थिक सहायता

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक इरफान ने मृतक के परिवार वालों को दिया 40,000 का आर्थिक सहायता

    निजाम खान की रिपोर्ट

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी बुधवार को मदनाडीह पहुंचे। ज्ञात हो कि मंगलवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के सुनसान बहियार में मदनाडीह गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी के पुत्र अब्दुल वाहिद का शव पेड़ से झूलता मिला। मौके पर विधायक मृतक के माता-पिता एवं पत्नी से मिलकर संतावना दिया। साथ ही कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होगा और उसे कठोर से कठोर सजा मिलेगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा की यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का है। आगे विधायक ने मौके पर जामताड़ा एसपी एवं डीएसपी से बात कर मामले को जल्द सुलझाने की बात की और कहा कि दोषी 24 घंटे के अंदर पकड़ा जाना चाहिए।साथ ही साथ विधायक ने मृतक के पत्नी को ₹40000 सहायता के रूप में दिया और बीडिओ व सीओ को मौके पर बुलाकर समुचित सरकारी लाभ दिलाया। आवास के साथ-साथ विधवा पेंशन की स्वीकृति दिलाई।आगे विधायक ने परिवार वालों का हाल देखकर काफी आहत दिखे।बता दे मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे और मां बाप को छोड़कर चला गया। विधायक ने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि आप लोग चिंता ना करें जो भी सहायता उनसे होगी वह करेंगे। साथ ही साथ भाजपा पर वार करते हुये कहा कि आप लोग राजनीति करना बंद करें। भाजपा वालों के पास कोई काम नहीं बचा है और यह लोग जानबूझकर लोगों को भड़का कर मामले को उलझाना चाहते हैं। इन्हें किसी के दुख से कोई लेना-देना नहीं। आज इस परिवार को देखने वाला कोई नही है। जब लोग मुसीबत में होते हैं तो इरफान अंसारी ही काम आता है। मैं निस्वार्थ भावना से सभी वर्गों के लोगों का सेवा करता हूं और उनके हर सुख दुख में खड़ा रहता हूं। जिस विश्वास और भरोसे के साथ लोगों ने मुझे दोबारा अपना जनप्रतिनिधि चुना है मैं उसे इमानदारी पूर्वक निभा रहा हूं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला में भी सख्ती से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा:उपायुक्त
    Next Article स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अभियान को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त व एसपी ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

    Related Posts

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    October 2, 2026

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    October 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ज्योति ने 100 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान, प्रिया 200 मीटर में दूसरे स्थान पर

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    गांधी-शास्त्री जयंती पर चंद्रभानु रमाकांत चौधरी फाउंडेशन में स्मृति सभा आयोजित

    गांधी जयंती के अवसर पर युवाओं ने दिया नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और बेटियों की शिक्षा का संदेश

    शॉर्ट सर्किट से बैटरी फटी, घर में लगी आग

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.