Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय के खिलाफ अदालत की शरण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    विधायक सरयू राय के खिलाफ अदालत की शरण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskApril 25, 2022Updated:April 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय के खिलाफ अदालत की शरण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    और आखिरकार सदन सड़क से होते हुए विधायक सरयू राय और मंत्री बन्ना गुप्ता का मामला अदालत तक पहुंच ही गया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जमशेदपुर की अदालत में विधायक सरयू राय के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया गया
    ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से विधायक सरयू राय और बन्ना गुप्ता के बीच पहले शीत युद्ध चला फिर बाक युद्ध व पुतला दहन होते हुए मामला अदालत तक पहुंचा है अब इस मामले में और भी तीखे हमले होने की आशंका है पूर्व मंत्री विधायक सरयू राय के द्वारा कोविड-19 के प्रोत्साहन राशि को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर एक के बाद एक कई आरोप लगाए गए थे

    स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर के जिला न्यायालय में पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय के विरुद्ध शिकायतवाद दायर कर दिया है.

    इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस सलाहकार सह पीए संजय ठाकुर ने बताया कि विधायक सरयू राय को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था जिसमें उनके द्वारा लगाये गये आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री से माफी मांगने की बात कही गई थी.

    नोटिस में यह भी कहा गया था कि यदि नोटिस मिलने के तीन दिनों के अंदर सरयू राय मंत्री बन्ना गुप्ता से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा.

    संजय ठाकुर ने बताया कि सत्यमेव जयते, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, गलत भ्रामक और बेनुनियाद आरोप के खिलाफ आज मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने शिकायत दर्ज करवाया है, अब जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

    कोर्ट मे मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने मानहानि के तहत आपराधिक मुकदमा आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत मुकदमा दायर की है.

    गौरतलब है कि प्रोत्साहन राशि मे कथित अनियमितता को लेकर सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाए थे, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्ट किया था कि इस मामले मे कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है और पुरे मामले मे नियमानुसार कार्यवाई की गई है.

    इस मामले मे मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरी प्रक्रिया प्रमाणित डोक्यामेंट्स के साथ प्रस्तुत किया था और स्थिति स्पष्ट की थी.

    साथ ही उन्होंने इस मामले के गंदी राजनीति होने के बाद स्वयं एवं मंत्री कोषांग के सभी कर्मियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को वापस करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे दिया था.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से भी आक्रोश मार्च

    Related Posts

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    June 22, 2026

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    June 22, 2026

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.