Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से भी आक्रोश मार्च
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा की ओर से भी आक्रोश मार्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य सरकार के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीजेपी पूरे राज्य में आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रही है. इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से भी आक्रोश मार्च निकाला गया, जो जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय तक रैली की शक्ल में पहुंचा. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी सहित महानगर भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की. अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को

    भ्रष्टाचार और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में विफल रहने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जे एन ए सी के कार्यालय के भाजपा महानगर के द्वारा महाघेराव के कार्यक्रम में आज शामिल होकर जे एन ए सी के समक्ष उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने कहा जल, जंगल और जमीन का नारा देकर सत्ता में आने वाली सरकार में आज जल, जंगल और जमीन की खुलेआम लूट मची हुई है ।जनता त्राहिमाम कर रही है ।विकास के सारे कार्य ठप्प पड़ चुके हैं । इस सरकार को उखाड़ फेंकना ही एकमात्र विकल्प रह गया है । इसके पहले सांसद श्री महतो ने महानगर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेतृत्व करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात दयाल इंटरनेशनल होटल में सांसद श्री महतो ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की एवं कुछ एक विषयों पर उनसे अलग से वार्ता की।

    पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त बताया और कहा ऐसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को तत्काल गद्दी छोड़ देनी चाहिए. चुनाव से पूर्व जनता से किए गए एक भी वायदों को पूरा कर पाने में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. इधर कड़ी धूप के बीच प्रदर्शन करने पहुंचे जमशेदपुर सांसद अचानक बीमार पड़ गए जिन्हें आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. संभावना जताई जा रही है, कि सांसद को लू लग गया है. फिलहाल अस्पताल के चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के खिलाफ अदालत की शरण में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article एसआरके कमलेश ने मलेरिया के प्रति लोगों को किया जागरूक

    Related Posts

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 14, 2026

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    November 14, 2026

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.