Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हमेशा पीएम मोदी के दिल में रहता है मध्यम वर्ग: अमित शाह
    Headlines झारखंड पटना बिहार रांची राष्ट्रीय

    हमेशा पीएम मोदी के दिल में रहता है मध्यम वर्ग: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हमेशा पीएम मोदी के दिल में रहता है मध्यम वर्ग: अमित शाह

    नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट एक विकसित देश के निर्माण के लिए मोदी सरकार के सपने का खाका है और मध्यम वर्ग हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में रहता है।

    शाह ने संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने के बाद कहा कि बजट में किसानों से लेकर मध्यम वर्ग तक और पोषण एवं स्वास्थ्य, स्टार्टअप से लेकर नवाचार और निवेश तक, हर क्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा है।

     

     

    शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘12 लाख रुपये की आय तक शून्य आयकर। प्रस्तावित कर छूट मध्यम वर्ग का वित्तीय कल्याण सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को बधाई।’’

    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ‘व्यापक और दूरदर्शी बजट’ के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘‘बजट 2025, हर क्षेत्र में विकसित और सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार के दृष्टिकोण का खाका है।’’

     

     

    मध्यम वर्ग को राहत देते हुए सीतारमण ने अपने सुधारवादी बजट के हिस्से के रूप में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आयकर से छूट दी और कर स्लैब में भी फेरबदल की घोषणा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट में 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने की घोषणा मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत: तेदेपा
    Next Article जमशेदपुर में फाइलेरिया मुक्त शहर के लिए निकाला जागरूकता रैली

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.