Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, 24 भवनों की होगी नक्शा विचलन की जांच
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, 24 भवनों की होगी नक्शा विचलन की जांच

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, 24 भवनों की होगी नक्शा विचलन की जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा W.P. (PIL) संख्या 2078/2018 (राकेश कुमार झा बनाम झारखंड राज्य) में 14 जनवरी 2026 को पारित न्यायादेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सह अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री कृष्ण कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा श्री चंद्रजीत सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कुल 24 भवनों में नक्शा विचलन की जांच हेतु चार सदस्यीय चार अलग-अलग जांच दल गठित करने का निर्णय लिया गया। सभी गठित दलों को निर्देश दिया गया है कि वे तीन दिनों के भीतर नक्शा विचलन से संबंधित मापी प्रतिवेदन उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को समर्पित करेंगे।

    इसके साथ ही संबंधित भवन स्वामियों को एक सप्ताह की समय-सीमा प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत वे स्वयं नक्शा विचलन वाले हिस्से को तोड़ने या खाली करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित अवधि के बाद यदि स्वयं कार्रवाई नहीं की जाती है, तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं बिल्डिंग बायलॉज एक्ट 2016 के सुसंगत प्रावधानों के तहत दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में नक्शा विचलन किए गए हिस्सों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

    *24 भवनों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी !*

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से इन भवनों की सूची भी बना ली है।

    सूची के अनुसार साकची क्षेत्र में एसएनपी एरिया स्थित बजरंग लाल चौधरी (होल्डिंग नंबर 52), अनुप कुमार चटर्जी (104), शेख अहमद अली (101), अशोक मोदी (88), गिरिश कुमार तिवारी (53), एससी दास (112), एलपी चक्रवर्ती (76), एसके सिन्हा (9) और समर भादुड़ी (26) सहित कई भवन शामिल हैं। इसके अलावा ठाकुरबाड़ी रोड पर कहकशां नाहिद (102) और राजेश कुमार चौधरी (96) के निर्माण भी सूची में हैं।

    सोनारी क्षेत्र में कमल सेठी (होल्डिंग नंबर 21, सर्किट हाउस, नॉर्थ-ईस्ट सोनारी) और एस. कामेश्वर (होल्डिंग नंबर 52, रोड नंबर-3, कागलनगर) के भवनों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं बिष्टुपुर क्षेत्र में विवेक शर्मा (85, रामदास भट्टा), जवाहर विग (एच-1/9, जे रोड) और टीके इंडिया रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (बुलबुल रोड) के निर्माण चिन्हित किए गए हैं।

    कदमा के न्यू रानीकुदर क्षेत्र में प्रीति अग्रवाल (95-बी), धतकीडीह लाइन नंबर-4, ए-ब्लॉक में मुख्तार अहमद (36) तथा न्यू बाराद्वारी क्षेत्र में होटल गंगा रीजेंसी (171, काशीडीह) और पूर्वी बर्नजी (47) के भवन भी कार्रवाई की जद में हैं।

    इसके अतिरिक्त साकची स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, होल्डिंग नंबर 148ए, एसएनपी एरिया में रामअवतार गुलाटी, एसके एखय और आशीष अग्रवाल के भवनों पर भी प्रशासन की नजर है

    24 भवनों की होगी नक्शा विचलन की जांच उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article अल्पसंख्यक स्कूलों की जर्जर स्थिति और शिक्षक कमी पर गंभीर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    May 7, 2026

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    May 7, 2026

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर से जयपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा को हरी झंडी, आंदोलन का दिखा असर

    झाड़ग्राम लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में अभिनंदन

    जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    भारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा

    पालघर में ‘अघोरी पूजा’ के नाम पर 13 साल की बच्ची से रेप | राष्ट्र संवाद

    नारी

    जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार,

    किराये की संतान नहीं, बुजुर्गों को अपनत्व चाहिए | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव परिणाम: आंकड़ों का अंतर और संस्थाओं पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.