सदर अस्पताल जमशेदपुर में मातृत्व उच्च निर्भरता इकाई का शुभारंभ, गंभीर गर्भवती महिलाओं को अब यहीं मिलेगा बेहतर उपचार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सदर अस्पताल, पूर्वी सिंहभूम,जमशेदपुर में मैटरनिटी – हाई डिपेंडेंसी यूनिट का शुभारंभ सिविल सर्जन महोदय द्वारा किया गया। इस यूनिट में कुल 5 बेड है । प्रसव के दौरान या बाद में गंभीर स्थिति में आने वाली गर्भवती महिलाओं को तत्काल बेहतर इलाज प्रदान करना। एचडीयू हो जाने से गंभीर हालत में आने वाली गर्भवती को अस्पताल से रेफर नहीं करना पड़ेगा, उनको यहीं पर बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला आर.सी.एच पदाधिकारी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, हॉस्पिटल मैनेजर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे|

