Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है. इसको लेकर न मानगो नगर निगम के पास कोई मुकम्मल इंतजाम है, इस कारण लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. दरअसल मामला निकायों के कचरा प्रबंधन से जुड़ा है. मानगो नगर निगम क्षेत्र के घरों और सिविल सोसायटी से कलेक्ट किए गए कचरों के निष्पादन का कोई मुकम्मल प्रबंध नहीं होने के कारण उन कचरों को सोनारी मरीन ड्राइव में डंप कर उसमें आग लगा दी जाती थी. जिससे पूरे इलाके में प्रदूषण फैला था. इसको लेकर विधायक सरयू राय ने कई बार आवाज़ उठाए. अंततः नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने निकायों को मरीन ड्राइव में कचरा डंप करने से रोक लगा दिया है. उसके बाद पिछले चार दिनों से निकायों में कचरा उठाव का काम पूरी तरह से बंद है. कचरा उठाव में लगे गाड़ियों में कचरा जमा है जिससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है. बता दें कि इससे लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है. लोगों में महामारी फैलने का डर सताने लगा है. ऐसी स्थिति इसलिए बनी की कचरा प्रबंधन को लेकर निकायों ने कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है. पूरे शहर के कचरे को शहर के बीचो-बीच जला दिया जा रहा था. कचरा प्रबंधन के लिए जहां स्थल चिन्हित किए गए हैं वहां ग्राम सभा ने अनुमति नहीं दी है. जिस कारण मामला खटाई में लटका हुआ है. इधर आक्रोशित लोग अब सड़क पर उतर चुके हैं. कचरा उठाव अविलंब शुरू कराने की मांग की है. इधर अधिकारियों के पास कोई सटीक जवाब नहीं है. मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी के रोक के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. इसके सामाधन को लेकर जिला प्रशासन लगी हुई है जल्द ही इसका हल ढूंढा जाएगा. उधर सिविल सोसायटी के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. साथ ही राजनीति भी तेज है. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर निकाय और जिला प्रशासन क्या कर रही है ? स्वच्छ भारत अभियान को लेकर देश में हर साल करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं मगर जमीन पर क्या स्थिति है लौहनगरी जमशेदपुर में आप साफ देख सकते हैं.

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एकदिवसीय ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया जहां इस मेले में देश के नामी गिरामी कंपनियों ने हिस्सा लिया
    Next Article झारखंड: जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने  कंपनी के क्वार्टर में मचाई तबाही, ड्राइवर फरार

    Related Posts

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    September 26, 2026

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    September 26, 2026

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.