Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी की छात्राओं को दी गई सलाह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा को दर्शाती है: रेखा गुप्ता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    ममता बनर्जी की छात्राओं को दी गई सलाह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा को दर्शाती है: रेखा गुप्ता

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ममता बनर्जी की छात्राओं को दी गई सलाह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा को दर्शाती है: रेखा गुप्ता

    नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उनकी यह सलाह कि छात्राएं रात में घर से बाहर न निकलें, निंदनीय है और राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा को दर्शाती है।

    गुप्ता ने एक पोस्ट में कहा कि बनर्जी की टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘‘विफल प्रशासन’’ और ‘‘नैतिक रूप से खोखले नेतृत्व’’ को दर्शाती है।

    उन्होंने कहा कि बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पश्चिम बंगाल सरकार बेशर्मी से महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर सवाल उठा रही है।

    गुप्ता ने कहा कि एक राज्य के नेता से अपेक्षा की जाती है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी दे, न कि उनकी स्वतंत्रता पर अत्याचारी प्रतिबंध लगाए।

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी के बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों द्वारा संरक्षित अपराधी खुलेआम घूमते हैं, जबकि न्याय की मांग करने वाले पीड़ितों की आवाज को बेरहमी से दबा दिया जाता है।

    शुक्रवार रात दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा (ओडिशा की रहने वाली) के साथ परिसर के बाहर कथित तौर पर तब सामूहिक बलात्कार किया गया, जब वह एक दोस्त के साथ रात का खाना खाने गई थी। 23 वर्षीय छात्रा का फिलहाल दुर्गापुर के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

     

     

    घटना के बाद कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बनर्जी ने कहा था, ‘‘वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही है। इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वह रात के 12.30 बजे बाहर कैसे आई? हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, खासकर जो बाहर से पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आए हैं, उनसे हॉस्टल के नियमों का पालन करने की उम्मीद की जाती है। उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए, हालांकि उन्हें जहां चाहें वहां जाने का मौलिक अधिकार है।’’

     

     

    हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को ‘‘जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया तथा संदर्भ से बाहर ले जाया गया’’।

    ममता बनर्जी की छात्राओं को दी गई सलाह राजनीतिक पतन की पराकाष्ठा को दर्शाती है: रेखा गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLevel Up Casino Free Chip No Deposit: A Practical Guide for New Players
    Next Article LevelUp Casino Online: A Practical Guide to the Player Experience

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.