Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद नवनीत राणा ने लगाये जेल में अमानवीय व्यवहार के आरोप, लोकसभा अध्यक्ष ने मांगा पुलिस से जवाब
    Breaking News Headlines राजनीति

    सांसद नवनीत राणा ने लगाये जेल में अमानवीय व्यवहार के आरोप, लोकसभा अध्यक्ष ने मांगा पुलिस से जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद उपजे विवाद में गिरफ्तार अमरावती की सांसद नवनीत राणा की ओर से लगाए गए अमानवीय बर्ताव के आरोपों पर लोकसभा अध्यक्ष ने मुंबई पुलिस से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.

    सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में बिना किसी कारण के लॉक-अप में रखने और पुलिस हिरासत में पीने का पानी तक नहीं दिए जाने के आरोप लगाए हैं. ये भी कहा है कि उनके साथ जाति को लेकर दुव्र्यवहार भी किया गया. नवनीत राणा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री ठाकरे के निर्देश पर उनके और पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उन्होंने पत्र में मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है.

    उल्लेखनीय है कि नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को शनिवार को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा के बाद गिरफ्तार किया गया था. हालांकि राणा दंपति ने प्रधानमंत्री मोदी की मुंबई यात्रा का हवाला देते हुए इस आह्वान को वापस ले लिया था. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें खार पुलिस स्टेशन में रखा गया था. वहां भाजपा नेता किरीट सोमैया के पहुंचने के बाद शिवसैनिकों ने जमकर हंगामा किया था. कार पर पथराव भी किया गया था. सोमैया को चोटें भी आई थीं. इसके बाद नवनीत और रवि राणा को दूसरे थाने में शिफ्ट कर दिया गया था. पुलिस ने राणा दंपति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह) लगायी है. अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. राणा दंपति फिलहाल जेल में हैं.

    नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि मेरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के खिलाफ नहीं था. लेकिन जब मुझे समझ आया कि मेरे कार्यक्रम से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है तो मैंने सार्वजनिक रूप से यह कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणी की और कहा कि मैं सीएम निवास नहीं जा रही हूं. इसके बाद भी मुझे और मेरे पति रवि राणा को घर में बंधक बनाकर रखा गया.
    सांसद राणा ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद मुझे खार पुलिस थाने ले जाया गया. पूरी रात मैं वहां रही. मैंने कई बार पीने का पानी मांगा, लेकिन मुझे रातभर पानी तक नहीं दिया गया. जब मैंने शौचालय जाने देने के लिए कहा तो पुलिसकर्मियों ने ध्यान नहीं दिया. मुझे अपशब्द कहे गए. यहां तक कहा गया कि हम नीची जाति के लोगों को अपने शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने देते.नवनीत राणा ने पत्र में अपनी और पति की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त, संबंधित डीसीपी, संबंधित एसीपी और अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कारज़्वाई की मांग की है. सांसद के इसी पत्र पर लोकसभा सचिवालय ने एक्शन लिया है. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा सचिवालय ने महाराष्ट्र सरकार से 24 घंटे के भीतर विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा है. ये जानकारी गृह मंत्रालय के जरिए मांगी गई हैं
    उन्होंने कहा कि शिवसेना अपने अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हिंदुत्व के सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई है और जनादेश को धोखा देना चाहती है. उन्होंने कहा कि मैंने शिवसेना में हिंदुत्व की लौ को फिर से जगाने की सच्ची आशा के साथ घोषणा की थी कि मैं मुख्यमंत्री आवास पर जाऊंगी और उनके आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करूंगी. यह किसी धार्मिक तनाव को भड़काने के लिए नहीं था. सच्चाई ये है कि मैंने तो मुख्यमंत्री को भी हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेंट्रल स्कूल में प्रवेश के लिए जारी हुए संशोधित दिशा-निर्देश, खत्म हुआ सांसदों का कोटा
    Next Article शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में आयी 500 अंकों की तेजी

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.