Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार गार्ड्स को गोली मार लूटा 40 लाख से भरा बॉक्स, बैंक परिसर में छुपे बैठे थे बदमाश, 1 की मौत, 3 घायल
    Breaking News Headlines अपराध

    चार गार्ड्स को गोली मार लूटा 40 लाख से भरा बॉक्स, बैंक परिसर में छुपे बैठे थे बदमाश, 1 की मौत, 3 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 40 लाख रुपए लूट लिए. बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और 3 गार्डों को गोली मारी, फिर रुपए से भरा बक्सा लेकर फरार हो गए. वारदात में एक गार्ड की मौत हो गई, वहीं बाकी तीनों घायल है. वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. इसमें आरोपी गोली मारते नजर आ रहे हैं. मृत गार्ड का नाम राजबहादुर पटेल हैं, जबकि राजबहादुर सिंह, श्रीयांश ताम्रकार और ड्राइवर अभिषेक यादव घायल हो गए.

    वारदात दोपहर करीब 2.45 बजे की है. कैश वैन गोरा बाजार क्षेत्र के तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र परिसर में बने एटीएम में पैसे जमा कराने गई थी. यहां एटीएम एक दीवार की आड़ में है. इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया. गाड़ी में मौजूद एक गार्ड पहले कैश बॉक्स अंदर लेकर गया. इसके बाद पीछे से दूसरा गार्ड भी अंदर गया. यहां पहले से मौजूद नकाबपोश बदमाश ने गार्ड्स पर फायरिंग कर दी. इसके बाद रुपयों से भरा बॉक्स ले भागा. पता चला है कि बदमाश ने छह राउंड फायर किए थे. वारदात की जानकारी मिलने पर गोरा बाजार पुलिस समेत बड़े अधिकारी मौके पहुंचे. घायल चारों लोगों को निजी अस्पताल भिजवाया गया. यहां एक ने दम तोड़ दिया. बाकी तीन घायल हैं.

    बाइक से आए थे दो बदमाश

    पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि दो बदमाश बाइक से आए थे. वैन के पहुंचने से करीब एक मिनट पहले ही एक बदमाश बैंक परिसर में घुस गया, जबकि दूसरा बदमाश बाहर ही खड़ा रहा. अंदर आए बदमाश ने कैश लेकर आ रहे गार्ड और दूसर गार्ड को गोली मारी. इसके बाद बाहर खड़े बदमाश ने भी गाड़ी में बैठे गार्ड और ड्राइवर को गोली मारी. इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए. पुलिस ने स्पेशल टीम को मौके पर बुलाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफॉरेक्स रिजर्व में बूम: 2.198 अरब डॉलर बढ़ा देश का खजाना, इतना है गोल्ड रिजर्व
    Next Article जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की अगली रिपोर्ट ख़ास, भारत की बनी है नज़र

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.