Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 84 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नही बच सकी बैतूल के तन्मय की जान
    Breaking News Headlines

    84 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नही बच सकी बैतूल के तन्मय की जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 8 वर्षीय बच्चे तन्मय साहू को 84 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाया जा सके. बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर को खेलने के दौरान 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 8 वर्षीय बच्चे तन्मय साहू को 4 दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर तो निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

     

    बैतूल प्रशासन ने बताया कि 84 घंटे के बाद तन्मय का शव बोरवेल से बाहर निकाला गया. बोरवेल से निकालने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तन्यम को मृत घोषित कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आठनेर के थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का 8 साल का बेटा तन्मय 6 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे बोरवेल में गिर गया था.

     

    सूचना मिलते ही मौके पर एसडीईआरएफ और पुलिस की टीमें पहुंचीं और बचाव कायज़् प्रारंभ किया. तन्मय बोरवेल में करीब 50 फीट की गहराई पर अटका हुआ था और बात कर रहा था. बोरवेल से करीब 30 फीट की दूरी पर बुलडोजर और पोकलेन मशीन की सहायता से सुरंग बनाने के लिए खुदाई प्रारंभ की गई थी. पोकलेन मशीन से करीब 50 फीट की गहराई तक खुदाई की गई, इसके बाद बोरवेल में फंसे हुए बच्चे तक पहुंचने के लिए एक समानांतर सुरंग बनाने का काम हुआ. रेस्क्यू टीमें तन्मय तक पहुंच गईं और उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन वह अंदर ही दम तोड़ चुका था.

     

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया था कि बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में 8 साल के मासूम के बोरवेल में गिरने की घटना दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मैं प्रशासन के सतत संपर्क में हूं. रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने हेतु प्रयासरत है. मासूम की कुशलता की प्रार्थना करता हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए थे. भोपाल और होशंगाबाद से एसडीआरएफ की टीमें बुलाई गई थीं. बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी. रेस्क्यू टीमों ने बच्चे को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन वह अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेसी के दम पर अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को 4-3 से हराया
    Next Article महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, कारों के टकराने से 5 छात्रों की मौत

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.