Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को 4-3 से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को 4-3 से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना का शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार (9 दिसंबर) की देर रात हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया. इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है. अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना क्रोएशिया से होना है. जानकारी हो कि कोएशिया ने ब्राजील को रोमांचक हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

     

    नीदरलैंड-अर्जेंटीना मैच के दौरान जमकर बवाल हुआ है और दोनों ही टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. यह पूरा मामला खेल के 88वें मिनट का बताया जा रहा है, उस वक्त अर्जेंटीना की टीम 2-1 से आगे थी. अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने नाथन एके को टैकल कर दिया जिसके चलते और रेफरी ने फाउल के लिए सीटी बजा दी. परेडेस इससे आगबबूला हो गए और उन्होंने गेंद को नीदरलैंड के डगआउट में दे मारा.

     

    इस वाकये के बाद नीदरलैंड के खिलाड़ी भी तुरंत मैदान में आ पहुंचे और और वे परेडेस का सामना करने लगे. बता दें कि डिफेंडर वर्जिल वैन डिज्क दौड़ते हुए आए और उन्होंने परेडेस को धक्का मारा. वहीं बाकी डच खिलाड़ियों ने भी अपना गुस्सा जाहिर करने की खूब कोशिश की. परेडेस और Berghuis को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया जिसके बाद खेल आगे जारी रह पाया.

     

    मुकाबले का पहला गोल अर्जेंटीना के नाहुएल मोलिना ने किया. पहले हाफ में मात्र एक ही गोल हो सका. वहीं, दूसरे हाफ का खेल काफी रोमांचक रहा. डेनजेल डम्फ्रीज ने मार्कोस एक्यूना को बॉक्स के अंदर फाउल किया जिसके चलते अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली. पेनल्टी पर लियोने मेसी ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया. खेल के 83वें मिनट में सर्जियो बर्गहाउस के पास पर बाउट बेघोर्स्ट ने हेडर से गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया. फिर इंजरी टाइम के लगभग आखिरी मिनट में नीदरलैंड ने दूसरा गोल दागकर मैच 2-2 से बराबर किया. निर्धारित समय में 2-2 से मुकाबला बराबर रहने के बाद मैट एक्स्ट्रा टाइम में गया जहां कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा. हालांकि, पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की टीम नीदरलैंड पर भारी पड़ी. इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना 10वां गोल दागा. वह फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अब तक 4 गोल कर चुके हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब के तरनातारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला, बिल्डिंग को पहुंचा नुकसान
    Next Article 84 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नही बच सकी बैतूल के तन्मय की जान

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.