Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्थानीय लोगों ने कहा तकनीकी अधिकारियों की गैर मौजूदगी में लेंटर तोड़े जाने से हुए सबूत नष्ट कैसे होगी अब जांच
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    स्थानीय लोगों ने कहा तकनीकी अधिकारियों की गैर मौजूदगी में लेंटर तोड़े जाने से हुए सबूत नष्ट कैसे होगी अब जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्थानीय लोगों ने कहा तकनीकी अधिकारियों की गैर मौजूदगी में लेंटर तोड़े जाने से हुए सबूत नष्ट कैसे होगी अब जांच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नगर पालिका उकलाना द्वारा चौबीसी में जो महाराजा अग्रसेन स्वागत द्वार का निर्माण करवाया जा रहा था कल सेट्रिंग खोलते वक्त लचकमर गया था और जिसमें सेट्रिंग खोलने वाले मजदूरो भी बच गए थे हालांकि इससे बड़े हादसे की आशंका थी। मजदूरों ने आज स्वागत द्वार के लेटर को गिरने का काम प्रातः 9:00 बजे के लगभग शुरू किया और दोपहर तक मजदूर इसे ऊपर का हिस्सा काफी हद तक तोड़ा स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई तब मजदूरों ने जेसीबी मंगवा तब जेसीबी के माध्यम से स्वागत द्वार के लेंटर को गिरने का काम किया। जबकि लेटर गिरते वक्त यह कालम भी हिल चुके हैं जो किसी बड़े हादसे को जन्म देंगे ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है । वहीं स्थानीय लोगों ने इस बात की मांग उठाई कि जब कोई तकनीकी या प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं है तो कैसी इसकी जांच होगी मात्र ब्यान बाजी तक ही अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष सिमट जाएंगे यह तो सबूत को नष्ट करने का काम किया गया है जितना इस लेटर को तोड़ते वक्त सरिया दिखाई दे रहा है इतना सरिया तो एक स्लेब में डाल जाता है तब वह मजबूत रहती है सीमेंट कितनी ईटों को चिपकी हुई है यह भी सबको दिखाई दे रहा है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जरूरत है लेकिन यहां तो सबूत ही नष्ट कर दिए गए हैं ।

     

    ठेकेदार के मजदूर संदीप ने कहा कि ठेकेदार के आदेश पर इसको तोड़ रहे हैं मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा 8 से 10 फुट तोड़ दिया गया है 27 फीट लंबा है ठेकेदार ने कहा है किया आराम-आराम से तोड़े कोई चोट लगती है या हादसा होता है तो उसके लिए ठेकेदार जिम्मेवार होगा।उन्होंने कहा मशीन मिल नहीं रही मुख्य लेटर को मशीन के माध्यम से तुडवाएगे।

    विक्रम बिठमडा ने कहा कि ऐसी तोड़फोड़ के वक्त सुरक्षा व्यवस्था होनी जरूरी थी लेकिन जान जोखिम में डालकर मजदूर काम कर रहे हैं अगर कोई हादसा होता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? प्रशासन को संज्ञान लेने की जरूरत है वहीं उन्होंने तकनीकी अधिकारियों के ना आने पर कहा कि जब कोई तकनीकी अधिकारी ही नहीं आया तो जांच कौन और किस चीज की करेगा?

    स्थानीय संदीप पातड ने गुजरते हुए कहा कि तोड़फोड़ वक्त करते वक्त सूचना बोर्ड होना चाहिए। टूट फूट की घटना होती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
    पूर्व प्रधान धूप सिंह ने कहा की एस्टीमेट के ढंग से बनना चाहिए था जब इसे गिराया जा रहा है तो किसी ईंट को भी सीमेंट नहीं लग रहा तो कैसे यह रुकता एक बड़ा हादसा टला है।

    जब इस विषय पर नगर पालिका अभियंता अमित कुमार से बात करनी चाहिए तो उन्होंने अपना फोन नहीं रिसीव किया।
    इस विषय को लेकर नगर पालिका सचिव से उनका पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया ।

    इस विषय को लेकर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सतवंत सिंह लोटे ने कहा की नगर पालिका हाउस की बैठक सोम या मंगलवार को रखने के लिए सचिन को कहा गया है जिसमें जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की मांग करेंगे और इस ठेकेदार द्वारा जो पुराने काम किए गए हैं उनकी भी जांच करवाई जाएगी ।

    जब इस विषय पर नगर पालिका अध्यक्ष सुशील साहू वाला से बात की तो उन्होंने कहा की नगर निगम आयुक्त को इसकी जानकारी दी गई उन्होंने नगर पालिका अभियंता की ड्यूटी लगाई थी नगर पालिका अभियंता ने फर्म को लेंटर गिरने के लिए पत्र लिख दिया था। किसी प्रकार के सैंपल लिए जाने की उनको कोई जानकारी नहीं है। कनिष्ठ अभियंता प्रशिक्षण पर हैं।

    जब इस विषय पर नगर निगम हिसार के आयुक्त नीरज कादयान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फर्म को कारण बताओ नोटिस दे दिया गया है और मामले की जांच चल रही है सेट्रिंग जल्दी खोल देने के कारण लचकमार गया था कोई हादसा ना हो इसलिए गिराने के आदेश दिए गए हैं ।

    स्थानीय लोगों ने कहा तकनीकी अधिकारियों की गैर मौजूदगी में लेंटर तोड़े जाने से हुए सबूत नष्ट कैसे होगी अब जांच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मियों में राहत की सौगात: बागबेड़ा में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा
    Next Article पीएम सूर्यघर योजना के लिए फिर से लगेगा वार्डो में कैंप

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.