Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 12 नवंबर: लायंस क्लब भारत के तत्वावधान में कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय में “पीस पोस्टर प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विश्व शांति, एकता और सौहार्द्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब की “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता की चेयरमैन लायन विनीता शाह, लायंस क्लब की वीमेन एम्पावरमेंट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह उपस्थित रही।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विश्व शांति और विश्व एकता का सुंदर चित्रण बनाया। सभी प्रतिभागियों की रचनाएँ सराहनीय रहीं, जिनमें से पांच उत्कृष्ट ड्रॉइंग का चयन लायंस क्लब की “पीस पोस्टर” चेयरमैन विनीता शाह द्वारा किया गया, और उन बच्चों को लायंस क्लब भारत की ओर से पुरस्कृत किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने बच्चों की प्रतिभा और सृजनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि “बच्चे ही हमारे भविष्य के सच्चे दूत हैं, जो अपनी कल्पनाओं के माध्यम से दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश दे सकते हैं।”

    विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब की “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता की चेयरमैन विनीता शाह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सृजनशीलता और सामाजिक जागरूकता दोनों को बढ़ावा देते हैं।

    लायंस क्लब की वीमेन एम्पावरमेंट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह ने कहा कि “शिक्षा और सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, विशेषकर बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। लायंस क्लब सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग में शांति, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। बच्चों की कला के माध्यम से यह संदेश देना अत्यंत प्रभावशाली तरीका है। क्लब आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”

    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या सेटिंग केरकट्टा और शिक्षिका शिप्रा मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

    इस अवसर पर लायन सारिका सिंह, लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन राजेश सिंह, लायन ज्योति सिंह, रामकुमार शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू 
    Next Article तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू करने के निर्देश

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.