Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के गांधी मैदान में वाम एकता कन्वेंशन 22 जुलाई को, वामपंथी संगठन को किया जाएगा मजबूत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    जामताड़ा के गांधी मैदान में वाम एकता कन्वेंशन 22 जुलाई को, वामपंथी संगठन को किया जाएगा मजबूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2023Updated:July 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीलो प्रथा को जड़ से समाप्त किया जाएगा:कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया

    एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

    राष्ट्र संवाद के बिना अनुमति के खबर को कॉपी- पेस्ट करना राष्ट्र संवाद अनुमति नहीं देता है।

    निजाम खान

    22 जुलाई को जामताड़ा के गांधी मैदान में वाम एकता कन्वेंशन को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने राष्ट्र संवाद को जानकारी देते हुए कहा कि गांधी मैदान में वाम एकता कन्वेंशन को लेकर एक अहम बैठक की जाएगी। यह बैठक सीपीआई के जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया और सीपीआईएम के जिला सचिव लखन मंडल के संयुक्त नेतृत्व में किया जाएगा ।पहाड़िया ने कहा पूरे देश में वामपंथी दल को एकजुट करने के लिए तथा संगठन को मजबूत करने के लिए यह कन्वेंशन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक पार्टी के 200 कार्यकर्ता भाग लेंगे। कहा कि यह कन्वेंशन सीपीआई, सीपीआईएम ,सीपीआईएमएल और फॉरवर्ड ब्लॉक की संयुक्त रूप से होगी। कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य यही होगा जामताड़ा जिला में लगभग सभी विभाग में पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार चरम पर है।कहा कि विशेषकर आरईओ ,विशेष प्रमंडल, पीडब्ल्यूडी और भूमि संरक्षण विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है ।कहा जामताड़ा जिला में इंजीनियर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर लिप्त है ।कहा कि जामताड़ा जिला में अजय बराज नहर में करोड़ों रुपया खर्च हो गया लेकिन आज तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो सका। अनेकों किसान के जमीन बर्बाद हुई है। जिसका खजाना आज भी किसानों को भुगतान करना पड़ता है और जमीन बेकार में बर्बाद हो गया है। इसके जिम्मेदार भ्रष्ट पदाधिकारी है। कहा कि इन दिनों बीलो प्रथा में वृद्धि हुई है जो आम जनता के लिए काफी घातक साबित हो रहा है ।कहा कि पहले 10% सरकार टेंडर से बिलो रखती थी। यह नियम ठीक था। अभी वर्तमान में देखा जा रहा है वहीं 10% बढ़कर प्रायः 40% हो गया है ।ऐसे में टेंडर 40% बीलो में ठीक तरीके से वहा किसी भी योजना का निर्माण कैसे कर पाएंगे? ऐसे में योजना लेने का देना पड़ जाता है ।आपको बताते चलें बीलो प्रथा की व्याख्यात्मक रूप से बात की जाए तो जो सरकार की योजनाएं दी जाती है वह योजना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया के मुताबिक योजनाओं का डाक किया जाता है जो जितना प्रतिशत सरकार को देंगे उसी को वह टेंडर मिलेगा। ऐसे में सवालिया निशान यहां उठता है कि सरकार के पास व रकम भले ही जाती है। लेकिन इसमें एक सवाल यह भी है कि जो योजना जनता के लिए दिया जाता है ऐसे में उस योजनाओं से एक करोड़ में अगर 40से42 लाख रुपए सरकार रख ले तो उस 58 या 60 लाख रुपए में टेंडर ठीक तरीके से काम कैसे कर पाएगा ?ऐसे में कहीं ना कहीं योजना लेने का देना पड़ जाएगा। जिससे योजनाओं में लोगों को लाभ नहीं मिल पाएगा।कहा लघु सिंचाई में जो बांध का निर्माण किया जाता है उसमें कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय विभागवार संगठन समन्वयक (को-ऑडिनेटर) के पद पर नियुक्त किए गए जिला पदाधिकारी : आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79381.621 लाख रुपए की लागत वाली 188 योजनाओं की गिरिडीह वासियों को दी सौगात

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.