Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कुकर्मों को लेकर निकाली शवयात्रा, पुतला फूंककर जताया रोष
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कुकर्मों को लेकर निकाली शवयात्रा, पुतला फूंककर जताया रोष

    News DeskBy News DeskMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कुकर्मों को लेकर निकाली शवयात्रा, पुतला फूंककर जताया रोष

    जमशेदपुर। राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार के खिलाफ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा आक्रमक होकर सड़क पर उतर आयी है। रविवार को झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की शवयात्रा निकालकर विरोध दर्ज किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची बड़ा गोलचक्कर तक सरकार विरोधी नारों के संग शवयात्रा निकालकर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘झारखंड सरकार हाय-हाय’, ‘हेमंत सोरेन इस्तीफा दो’ के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।

    इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करने में लगी हुई है। पूरे प्रदेश में खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची हुई है। हेमंत सरकार के संरक्षण में अवैध खनन के जरिये राज्य सरकार को मिलना वाला राजस्व एक परिवार के पास जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए, मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम पर पत्थर खदान की स्वीकृति ली। उनके करीबी आई ए एस अधिकारी पूजा सिंहल खनन सचिव है। यह मंत्रालय खुद हेमंत सोरेन के पास है। पिछले दिनों आई ए एस अधिकारी के करीबियों के आवास से करोड़ों रूपये ईडी ने बरामद किए हैं। जब ईडी ने भ्रष्ट अधिकारियों की लूट कथा को उजागर किया तो कांग्रेस, झामुमो और राजद जैसी पार्टियां भ्रष्ट अधिकरियों पर कार्रवाई के बजाय इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं ने पूरे देश में झारखंड की साख को धूमिल किया है।

    इस दौरान रीता मिश्रा, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अनिल सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव कुमार, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, संजीव कुमार, नीरज सिंह, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, लक्की सिंह राजपूत, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, ध्रुव मिश्रा, संजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, हेमेंद्र जैन हन्नु, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, ह्नन्नी परिहार, अमित सिंह, अमन मिश्रा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष ने एसोसिएशन के तरफ से मांग पत्र खाद्य आपूर्ति विभाग के खाद्य सचिव को दिया
    Next Article मानगो में तीन गुना बढ़ी होल्डिंग टैक्स के खिलाफ में विकास सिंह के नेतृत्व में जली मसाल

    Related Posts

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    June 22, 2026

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    June 22, 2026

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.