Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में तीन गुना बढ़ी होल्डिंग टैक्स के खिलाफ में विकास सिंह के नेतृत्व में जली मसाल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मानगो में तीन गुना बढ़ी होल्डिंग टैक्स के खिलाफ में विकास सिंह के नेतृत्व में जली मसाल

    News DeskBy News DeskMay 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में तीन गुना बढ़ी होल्डिंग टैक्स के खिलाफ में विकास सिंह के नेतृत्व में जली मसाल

    हजारों की संख्या में लोग हीरा होटल मैदान से लेकर अमर शहीद खुदीराम बोस चौक तक अपने हाथों में मशाल लेकर पैदल चलकर राज्य सरकार का विरोध किया । मशाल जुलूस शामिल लोगों ने बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स वापस लेने का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । मशाल जुलूस के पहले हीरा होटल मैदान में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास ने कहा कि मानगो नगर निगम के द्वारा किसी प्रकार की नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है उसके बाद भी लोग होल्डिंग टैक्स देते हैं होल्डिंग टैक्स की राशि का तीन गुना राशी बढ़ोतरी कर मानगों की जनता के ऊपर राज्य सरकार ने आर्थिक बोझ लाद दिया हैं। जिसके आक्रोश में आज हजारों की संख्या में मानगों के लोगों ने सड़क पर उतरकर भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में मशाल जलाकर अपना विरोध प्रकट किया । कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि हेमंत सोरेन ने सरकारी खजाना को अपने सचिव महोदया के द्वारा लुटवा दिया है अब जो बचा कुछ पैसा जो जनता की जेब में है उसे भी लूटने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं । नगर निगम का निर्माण केवल लोगों को परेशान करने के लिए किया गया है बिल्डिंग बनाने वाले लोगों से रकम वसूलने के लिए पत्राचार करने के लिए केवल नगर निगम का लेटर पैड का उपयोग किया जाता है सभी गली मोहल्ले के नाली जाम है कीचड़ युक्त पानी सड़क पर बहता रहता है लोगों को शुद्ध पीने के लिए पानी नहीं मिलता । मानगो का दूसरा नाम जाम के कारण जामगो हो गया है सारे वरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं जनता त्राहिमाम कर रही है कोई सुनने वाला नहीं कोई देखने वाला नहीं है । बिना जनता की राय लिए हुए बिना जनता को सुविधा मुहैया कराए हुए कोविड-19 के बाद होल्डिंग 22 हेमंत सरकार ने ला दिया है । मानगो गोल चक्कर का निर्माण या फिर पुल का मरम्मत बीरबल की खिचड़ी हो गई है । लोग के घर में इस कोविड-19 महामारी के बाद ठीक से चूल्हा जलना आरंभ नहीं हुआ और हेमंत सरकार ने होल्डिंग टैक्स का बोझा यहां की मानगों की जनता के ऊपर लाद दिया जो मानगो की जनता बर्दास्त नहीं करेगी । मशाल जलाकर मानगों के लोगों ने अपना प्रतिशोध व्यक्त किया । मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि यह गूंगी बहरी सरकार है और यह गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए शहीद ए आजम भगत सिंह के ऐसा विस्फोट करना होगा और आज विस्फोट की चिंगारी हम लोगों ने मशाल के रूप में जलाई है यह चिंगारी एक दिन ज्वाला बनेगी और यह सरकार को जगाने का काम करेगी । मसाल जुलूस में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रोफेसर यूपी सिंह ,अशोक चौहान, डॉक्टर अनिल सिंह, अशोक गौड़, रविंद्र कुमार सैनी, अमरिंदर पासवान, राजेश साहू, लक्ष्मण सिंह, विजय शर्मा, राजगुरु शर्मा, मुन्ना सिंह, नितेश सिंह ,निशांत बाजपेई, संतोष चौहान, उमाशंकर मंडल ,जय प्रकाश निराला, अक्षय पांडे ,बबलू सिंह ,मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा विजय ओझा, दुर्गा दत्ता, मनोज राय ,जितेंद्र यादव, श्यामल सरकार, पंकज सुमन शर्मा, गोपी चौधरी ,दीपक चौधरी, सूरज नारायण ,शिव साव, संजय सिंह गुड्डू, लालू गौड़, मृत्युंजय मिश्रा, जीतू गुप्ता ,शीतल रजक, नंदन दुबे कुंदन चौबे, गुलटेन सिंह, प्यारे लाल शाह ,शशि भूषण शर्मा, मेमे चौहान, सोनू सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, संदीप शर्मा, लक्षमण सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अरुण शर्मा, कैलाश बिरुवा ,सरजू बासके, सुरेंद्र प्रसाद, दीपक मेहता, बाला प्रसाद ,सहित हजारों लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और कुकर्मों को लेकर निकाली शवयात्रा, पुतला फूंककर जताया रोष
    Next Article अर्जुन देव जी की शहीदी की स्मृति में कदमा में लगायी गयी शबील

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.