Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखजी को कोर्ट ने 3 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेजा
    Breaking News Headlines

    बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखजी को कोर्ट ने 3 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में स्पेशल कोर्ट ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को 10 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है. दोनों 3 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर रहेंगे.

     

    स्पेशल कोर्ट ने पाथज़् चटजीज़् और अर्पिता मुखर्जी दोनों को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में रखने का आदेश दिया है. साथ ही हर 48 घंटे के बाद पार्थ चटर्जी का मेडिकल चेकअप करने का भी आदेश दिया गया है. सोमवार को विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी को 14 दिनों की हिरासत में भेजने की मांग की, जबकि अर्पिता मुखर्जी के लिए अर्पिता मुखर्जी के लिए 13 दिन की हिरासत मांगी गई थी.

     

    गौरतलब है कि भुवनेश्वर एम्स ने मंत्री पार्थ चटर्जी को फिट करार दिया है. सोमवार को पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर ले जाया गया था. वहां उनके स्वास्थ्य की जांच हुई. उसके बाद एम्स ने उन्हें पूरी तरह से फिट करार दिया है. उसकी रिपोर्ट ईडी ने कोर्ट में पेश की और कहा कि मंत्री अपने प्रभावशाली होने का लाभ उठा रहे हैं.

     

    पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद उन्हें दो दिनों की हिरासत में भेजा गया था. उसके बाद एम्स में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया था. पार्थ चटर्जी के वकील ने ईडी की 14 दिनों की हिरासत की मांग का विरोध किया.

     

    ईडी के वकील का कहना है कि यह एक गंभीर घोटाला है और कई पात्र उम्मीदवारों को इससे वंचित किया गया है. ईडी ने तलाशी ली. शिक्षा मंत्री और करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये मिले हैं. संयुक्त रूप से रूप से जमीन खरीदी गई है. इससे साबित होता है कि उनके बीच किसी तरह का रिश्ता था. पार्थ चटर्जी के आवास से दस्तावेज बरामद किए गए. आपत्तिजनक प्रकृति के कई उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बरामद किए गए.

    पार्थ चटर्जी की एक वीडियो रिकॉर्डिग भी कोर्ट में पेश की गई, जहां वह एम्स जाने के लिए अनिच्छुक थे. ईडी के वकील ने कहा कि पार्थ चटर्जी को 15 साल से मधुमेह है. शुगर लेवल कंट्रोल में है. कोई सक्रिय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है. सामान्य उपचार जारी रह सकता है. वह बीमारी का बहाना बना रहे थे. उन्होंने पश्चिम बंगाल के अस्पताल में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश की. ऐसी कोई बीमारी नहीं है. पार्थ चटर्जी ने पद का फायदा उठाकर व्यवस्था का मखौल उड़ाया है. घोटाले की भयावह है. प्रभावशाली अभियुक्तों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोपाल में एनएच- 46 का पुल धंसने पर इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को अपने खर्च पर दोबारा ब्रिज बनाने का आदेश
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करगिल विजय दिवस पर दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.