Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोपाल में एनएच- 46 का पुल धंसने पर इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को अपने खर्च पर दोबारा ब्रिज बनाने का आदेश
    Breaking News Headlines

    भोपाल में एनएच- 46 का पुल धंसने पर इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को अपने खर्च पर दोबारा ब्रिज बनाने का आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मंडीदीप में नेशनल हाईवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल का एक हिस्सा धंसक जाने की घटना के बाद प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है. प्रारंभिक जांच के बाद पुल बनाने वाले दोषी अधिकारी निगम के प्रबंधक इंजीनियर एसके दुबे को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही निर्माण कंपनी और कंसलटेंट को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है.

     

    इसके अलावा निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को आदेश दिया गया है कि वो अपने खर्च पर दोबारा काम कराए. पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा घटना को गंभीरता से लिया गया है. आईआईटी रुड़की के इंजीनियर निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट देंगे. भविष्य में ऐसी घटना ना हो, इसकी समीक्षा करेंगे.

    भोपाल मंडीदीप से गुजर रहे नेशनल हाईवे-46 पर कलियासोत नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड की रिटेनिंग वॉल भारी बारिश के चलते टूट गई और पुल का 40 मीटर का हिस्सा भी धंस गया. राहत की बात रही कि सुबह होने के कारण उस वक्त पुल पर ट्रैफिक नहीं था. जबकि ये सबसे व्यस्त मार्ग है. अगर ये घटना दिन में हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

     

    इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए. इस ब्रिज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. मध्यप्रदेश में इस पुल को लेकर हुई सियासत के बीच सरकार भी एक्शन में आयी. नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय अधिकारी के साथ मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान प्राथमिक तौर पर लापरवाही और घटिया निर्माण की बात सामने आयी.

     

    अधिकारियों के निरीक्षण के साथ लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. तमाम तथ्यों और पहलुओं को देखने के बाद प्रारंभिक तौर पर लापरवाही उजागर होने पर पुल के निर्माण से जुड़े इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया. इसके साथ ही निर्माण एजेंसी और कंसलटेंट को सरकार ने ब्लैक लिस्ट किया. मंत्री गोपाल भार्गव ने विभागीय समीक्षा के बाद निर्देश दिए हैं कि 4 महीने में ठेकेदार को खुद के खर्चे पर फिर निर्माण काम करना होगा. एप्रोच रोड धंसने की वजह से 8 लेन के स्थान पर चार लेन से ट्रैफिक गुजर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्या में एक बड़ी दुर्घटना
    Next Article बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखजी को कोर्ट ने 3 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेजा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.