Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर जाने से विधि व्यवस्था अस्त – व्यस्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर जाने से विधि व्यवस्था अस्त – व्यस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं जिससे अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा गई है. डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं. उधर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दूरदराज से आनेवाले मरीजों का बुरा हाल है.

     

     

    इधर हड़ताली डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा की गारंटी और आरोपी की गिरफ्तारी तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. बता दें कि बीते सोमवार की रात एक बच्ची की इलाज के क्रम में मौत के बाद ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर की मरीज के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी. जिसमें डॉक्टर बुरी तरह से घायल हुए थे. इसी के विरोध में मंगलवार से एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. इधर हड़ताल के दूसरे दिन नर्सिंग स्टाफ का भी इन्हें समर्थन मिल गया है

     

     

     

    जिससे अस्पताल की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. बता दें कि एमजीएम अस्पताल कोल्हान का इकलौता सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. जहां औसतन हर दिन एक हजार से भी ज्यादा मरीज पहुंचते हैं. इन दिनों डेंगू एवं मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा हुआ है. ऐसे में एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है.

    कोल्हान: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर जाने से विधि व्यवस्था अस्त - व्यस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: लखनऊ-कानपुर समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 दिनों में मेघालय से भी ज्यादा बरसा पानी
    Next Article झारखंड कैडर के 2005 बैच के IPS कुलदीप द्विवेदी बने CBI के DIG

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.