Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल : भाजपा ने बजट का स्वागत किया, कांग्रेस और माकपा सांसदों ने ‘निराशाजनक’ बताया
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केरल : भाजपा ने बजट का स्वागत किया, कांग्रेस और माकपा सांसदों ने ‘निराशाजनक’ बताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केरल : भाजपा ने बजट का स्वागत किया, कांग्रेस और माकपा सांसदों ने ‘निराशाजनक’ बताया

    तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई ने केंद्रीय बजट को ‘पासा पलटने’ वाला बताया है जबकि कांग्रेस एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कुछ सांसदों ने इसे ‘निराशाजनक’ करार दिया।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने कहा कि बजट ‘पासा पलटने वाला’ है, क्योंकि यह 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर से छूट देकर मध्यम वर्ग को ‘बड़ी राहत’ प्रदान करता है।

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्टमें कहा, ‘‘यह बजट आम आदमी के लिए परिवर्तनकारी है, जो केरल और भारत की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025 मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देता है, जिसमें 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा।’’

    उन्होंने लिखा, ‘‘यह स्पष्ट संदेश है कि भाजपा लोगों की समृद्धि की सच्ची हिमायती है। इस परिवर्तनकारी कदम के लिए राजग सरकार को धन्यवाद।’’

    कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इसके अलावा बजट ‘निराशाजनक’ है।

     

     

    उन्होंने कहा कि बजट में विभिन्न राज्यों के लिए धन के आवंटन का कोई उल्लेख नहीं है और इस मुद्दे पर स्पष्टता के लिए सदन में चर्चा का इंतजार करना होगा।

    उन्नीथन ने यह भी कहा कि 2024 के बजट की तरह, वर्तमान बजट में भी आंध्र प्रदेश और बिहार को प्राथमिकता दी गई है क्योंकि उन्हें तुष्ट करना वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है।

     

     

    कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘दूसरी बात, दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को चुनाव होने वाले हैं, इसलिए वह इस बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

    माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने भी बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी इसमें केरल का कोई उल्लेख नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिख समाज ने साकची थाना प्रभारी को सम्मानित किया
    Next Article केंद्रीय बजट में झारखंड और यहां के लोगों को नजरअंदाज किया गया : झामुमो

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.