Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप भाग्यशाली हैं कि आपको रघुवर दास का नेतृत्व प्राप्त हुआ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    आप भाग्यशाली हैं कि आपको रघुवर दास का नेतृत्व प्राप्त हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम सिर्फ झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है

    आप भाग्यशाली हैं कि आपको श्री रघुवर दास का नेतृत्व प्राप्त हुआ

    झारखंड रसोई गैस चूल्हा, पहली और अब दूसरी रिफिल प्रदान करने वाला इकलौता राज्य:धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री

    चाईबासा/रांची

    केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा एवं गैस सिलेंडर नि:शुल्क दिया जा रहा है। यह राज्य के मुख्यमंत्री की बनाई सबसे अनोखी योजना है। इस योजना से राज्य की सभी गरीब महिलाओं को आच्छादित किया जा रहा है ताकि राज्य में जंगलों से लकड़ी काटकर चूल्हा जलाने और खाना बनाने की जरूरत ना पड़े और राज्य की महिलाएं धुएं से बीमार ना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस और सिलेंडर प्रदान किया जाना धुएं से मुक्ति का द्योतक है।

    *पश्चिमी सिंहभूम झारखण्ड ही नहीं देश के विकास को गति दे रहा है*

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा दूसरे रिफिल भरवाने की असमर्थता को देखते हुए राज्य सरकार ने नि:शुल्क दूसरा रिफिल उपलब्ध कराने का जो कदम उठाया है वह हर दृष्टि से सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला झारखंड का सबसे समृद्ध जिला है। इसके पास अकूत प्राकृतिक संपदा है जिससे झारखंड ही नहीं बल्कि देश में भी भारी समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड की राशि से अनेकानेक योजनाएं संचालित हैं जिससे यहां का चौमुखी विकास हो रहा है।

    *राज्य के मुख्यमंत्री के अनूठे कार्य को देखने आया हूं*

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री के इन अनूठे कार्यों को देखने आया हूं। आप सभी राज्यवासी भाग्यशाली हैं कि आपको इनका नेतृत्व प्राप्त है। मुख्यमंत्री के कठोर परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री कृष्ण जनमाष्टमी की समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनायें- रघुवर दास
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.