Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक: रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने शहीदों को किया नमन, पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    ■ कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक: रघुवर दास

    जमशेदपुर। देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की 22वीं वर्षगाँठ पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर माँ भारती के वीर सपूतों को नमन किया। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जिलाध्यक्ष गूँजन यादव समेत अन्य नेताओं ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ , ‘वीर शहीद अमर रहे’ जैसे नारों से शहीद स्थल गुंजायमान रखा। इस दौरान स्मारक के चारों ओर शहीदों की याद में कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के द्वीप प्रज्वलित किये।

    इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कारगिल का विजय पूरे देश का विजय है। भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए लगभग दो महीने की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर चोटियों पर तिरंगा फहराया था। इतिहास की सबसे संघर्षपूर्ण युद्ध में से एक कारगिल युद्ध में भारत माँ के पाँच सौ से भी अधिक सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर मातृभूमि की रक्षा की थी। आज का दिन उन शहीदों को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे देशवासियों के कल के लिए बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड भी वीरों की भूमि है, अनगिनत वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। सम्पूर्ण भारतवर्ष हमारे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, अजय सिंह, प्रोबीर चटर्जी राणा, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, सुमित श्रीवास्तव, शशि यादव, नवजोत सिंह सोहल, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, मोंटी अग्रवाल, समर झा, उपेंद्र गिरी, सोनू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार, राकेश गिरी, ह्नन्नी परिहार, पप्पू कुमार समेत जिला कार्यसमिति सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    गोविंदपुर भाजपा मंडल कार्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर सपूतों को नमन करते हुए गोविंदपुर मंडल अंतर्गत निवास करने वाले कारगिल युद्ध में दोनों हाथ गंवाने वाले युद्धवीर माणिक वर्धा को मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह सतीश सक्सेना, इंद्रजीत सिंह, रिसू कुमार, संतराज सिंह, मिथिलेश सिंह जी, मधु सिंह, विपिन सिंह, राजकुमार, शंभू सोलंकी,रितिक तिवारी एवं सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहारनपुर के देवबंदी मौलाना अब्दुल लतीफ के द्वारा दिए गए विवादित बयान ‘बद्रीनाथ मुसलमानों का है’ पर हिंदुओं में भारी रोष
    Next Article भाजपा बर्मामाइंस मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर बनी रणनीति

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    June 24, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.