Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक भी बच्चे के दिल में वीर बलिदानियों को स्थापित कर पाया तो यह मेरा परम सौभाग्य होगा : काले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा साहित्य

    एक भी बच्चे के दिल में वीर बलिदानियों को स्थापित कर पाया तो यह मेरा परम सौभाग्य होगा : काले

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक भी बच्चे के दिल में वीर बलिदानियों को स्थापित कर पाया तो यह मेरा परम सौभाग्य होगा : काले

    शहीदों के बलिदान का मूल्य आज की नौजवान पीढ़ी को बताना अत्यंत सराहनीय , नमन परिवार का साधुवाद : बृजभूषण सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानी रोशन सिंह, अशफाक उल्ला ख़ान और रामप्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर नमन परिवार की बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और कई सम्मानित गणमान्यों ने शहीदों की वीरता और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रोशन सिंह, अशफाक उल्ला ख़ान और रामप्रसाद बिस्मिल जैसे महान नायकों ने अपने साहस, समर्पण और बलिदान से हमें यह सिखाया कि देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों और बलिदान से सिद्ध होती है। आज के दिन हम उनके अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों पर चलते हुए हम अपने देश को आगे बढ़ाएंगे और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं होने देंगे। नमन परिवार का यह मानना है कि ऐसे शहीदों का बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा और उनका आदर्श हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि आज हम उन महान क्रांतिकारियों की शहादत को याद कर रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान दी और हमें एक स्वतंत्र देश की सौगात दी। रोशन सिंह, अशफाक उल्ला ख़ान और रामप्रसाद बिस्मिल जैसे नायक केवल अपने समय के ही नहीं, बल्कि सदियों तक प्रेरणा देने वाले वीर थे। इन शहीदों के बलिदान का मूल्य हम कभी नहीं चुका सकते। हम उनके अद्वितीय योगदान को नमन करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि उनके सपनों को साकार करने की दिशा में हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

    इस मौके पर सरदार बलविंदर सिंह, रामकेवल मिश्रा, रितिका श्रीवास्तव, भागवत मुखर्जी एवं अन्य गणमान्यो ने अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महेंद्र पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, वरुण कुमार, जितेन्द्र चावला, राघवेन्द्र शर्मा, जसवंत सिंह भोमा, परमजीत सिंह, जसवंत सिंह, के बी एस त्रिवेदी, गोपीकांत, अभय कुमार सिंह, राजपति देवी, ब्यूटी तिवारी, सिमी कश्यप, आभा वर्मा, महालक्ष्मी देवी, रिंकू दुबे, सावित्री देवी, शुक्ला हलदर, रीता लोहार, गीता गोडसरा, कंचन देवी, राधीका देवी, गीता कुंडू, जमुना दास, अमरजीत कौर सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

    एक भी बच्चे के दिल में वीर बलिदानियों को स्थापित कर पाया तो यह मेरा परम सौभाग्य होगा : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त वर्तमान समस्या का हल नहीं निकालने के लिए बन्ना गुप्ता को जनता से माफी मांगनी चाहिए: सरयू राय
    Next Article 21 दिसम्बर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टोंटो में सुबह 9 बजे से मेगा महिला स्वास्थ्य और दृष्टि सुरक्षा शिविर का आयोजन होगा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.