कांग्रेस के राष्ट्रीय टैलेंट हंट में चयनित सामंत प्रधान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से चयनित सामंत प्रधान को बिहार प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सह मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।रेलवे मार्केट, गढ़हरा निवासी स्वर्गीय महात्मा श्री शीतल दास के पौत्र सामंत प्रधान को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जलेस के प्रदेश सचिव कुमार विनिताभ, कांग्रेस नेता शिवप्रकाश गरीबदास, कवि संजीव फिरोज, प्रवीण प्रियदर्शी, विनोद बिहारी, वरुण झा, सुमित घोष आदि ने सामंत प्रधान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सामंत प्रधान पार्टी की विचारधारा, संविधान, सामाजिक न्याय एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखने का कार्य करेंगे। सामंत प्रधान ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को लोकतांत्रिक मंच पर मजबूती से उठाना और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय टैलेंट हंट में चयनित सामंत प्रधान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी।
Previous Articleपंचायत सचिव दीपक कुमार को दी भावभीनी बिदाई, अधिकारी हुए भावुक
Next Article काबर बहियार में 30 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

