एसआईआर के विरोध में झामुमो ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के विरोध में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को जमशेदपुर में प्रदर्शन किया। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की।

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में कई तरह की जटिलताएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
झामुमो ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे को लेकर उसका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

