Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जे के शैक्षणिक संस्थान के प्रोफेसर ने दिल्ली में आयोजित आईसीएफ के रजत जयंती समारोह में भाग लिया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड शिक्षा साहित्य

    जे के शैक्षणिक संस्थान के प्रोफेसर ने दिल्ली में आयोजित आईसीएफ के रजत जयंती समारोह में भाग लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जे के शैक्षणिक संस्थान के प्रोफेसर ने दिल्ली में आयोजित आईसीएफ के रजत जयंती समारोह में भाग लिया

    नेशनल कान्फ्रेंस ऑफ इंडियन कॉलेज फोरम उच्च शिक्षा के रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए जे के शैक्षणिक संस्थान के डिग्री विभाग की प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर ,डी एल एड की इंचार्ज डॉ सोनाली राय और वीमेंस बी एड की विभागाध्यक्षा डॉ मौसमी महतो दिल्ली गई थी । उस समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के भूतपूर्व सचिव श्री जे वीरराघवन थे । इन्होंने कहा कि शिक्षा के हर स्तर पर नैतिकता की उपस्थिति आवश्यक है । सम्मानित अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा के विशेषज्ञ डॉ विकास सान्याल, अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति एम आनंद कृष्णन इत्यादि उपस्थित थे । स्वागत भाषण और विषय प्रवेश करते हुए आईसीएफ के अध्यक्ष प्रो जी डी शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा आज कई चुनौतियों से घिरी हुई है और ऐसे में शिक्षकों के ऊपर महती जिम्मेदारी है । आज के परिदृश्य में शिक्षक वो नहीं पढ़ाए जो वो जानता है बल्कि वो पढाए जो समय की जरूरत है । उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जरूरी है कि हम शैक्षणिक संस्थान और शिक्षकों की मनोवृत्ति में सकारात्मक बदलाव लाएँ । दो दिवसीय इस कान्फ्रेंस में आसाम , गुजरात, केरल, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, नागालैंड, राजस्थान से जाने-माने शिक्षाविद , प्रोफेसर और प्रिंसिपल आए हुए थे । जे के शैक्षणिक संस्थान के शिक्षक इस समारोह में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे । संस्थान के सचिव डॉ यामिनी कांत महतो ने अपने संस्थान के प्रोफेसर के इस शैक्षणिक अनुभव पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि उनके महाविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को अपने व्यक्तित्व के विकास करने का सुअवसर प्रदान किया जाता है ताकि महाविद्यालय अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता बरकरार रख सके ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएलओ का ‘बूथ एप’ प्रयोग हेतु एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
    Next Article जमशेदपुर :विधानसभा निर्वाचन 2019, कुल 96 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग लेंगे

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Epaper PDF Online: Key Benefits for Publishers

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.