सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो
*आर्थिक सहायता व सूखा राशन दिया, सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, नीमडीह
पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र में मालती के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद विधायक सविता महतो मृतकों के घर पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ सूखा राशन भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि तीनों युवकों की असमय मौत बेहद दुखद है। इस हादसे से परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिया कि झारखंड सरकार की ओर से मिलने वाला सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही श्राद्धकर्म में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह सहित मृतकों के परिजन और ग्रामीण उपस्थित थे।

